Doon Prime News
dehradun

साई ग्रुप ऑफ़ इंस्टिट्यूशन में आजादी के 75वे अमृत महोत्सव कार्यक्रम का आगाज

देहरादून के राजपुर रोड स्थित साईं ग्रुप ऑफ़ इंस्टिट्यूशन में आजादी के 75वें अमृत महोत्सव कार्यक्रम का आगाज हो गया। कार्यक्रम के पहले दिन पोस्टर और रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें अलग-अलग विभाग के छात्र छात्राओं ने हिस्सा लिया।
आपको बता दें की पोस्टर प्रतियोगिता का संचालन मेघा ओबेरॉय और नितिशा शर्मा ने किया। निर्णायक की भूमिका में संस्थान के डायरेक्टर एकेडमिक्स जीबी सेबिस्टीन, सुबोध बूडकोटी और श्रुति अग्रवाल रही। वही रंगोली प्रतियोगिता का संचालन अनामिका रेगमी और नूपुर अरोड़ा ने किया। प्रतियोगिता में जज की भूमिका डॉक्टर संध्या डोगरा, सुनीता पवार और दीपिका रावत ने निभाई।
पोस्टर और रंगोली प्रतियोगिता के माध्यम से छात्र छात्राओं ने आजादी के 75 वर्षों को दर्शाया। जिसमें उन्होंने नारी सशक्तिकरण, शिक्षा, आधुनिकीकरण, विज्ञान की ओर भारत के बढ़ते कदम को प्रदर्शित किया। इस प्रतियोगिता में साईं ग्रुप ऑफ़ इंस्टिट्यूशन के चेयर पर्सन हरीश अरोड़ा और वाइस चेयरपर्सन रानी अरोड़ा ने प्रतिभागियों की हौसला अफजाई की। प्रतियोगिता के दौरान आरके सूद, केदार नयाल, रितिका डिमरी, ऋषभ भारद्वाज भी मौजूद रहे।

Related posts

देहरादून में हुई हर्ष फायरिंग, दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

doonprimenews

उत्तराखंड में कल से होगा मतदान, 11 हजार से ज्यादा पोलिंग पार्टियां आज हो रहीं रवाना।

doonprimenews

देश मैं तेजी से खत्म हो रहा है corona का कहर जानिए आज देश मैं कितने आई corona के कैसे

doonprimenews

Leave a Comment