Doon Prime News
sports

IPL Mini Auction 2023:नीलामी में सैम करन ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, आईपीएल के इतिहास में सबसे महंगे खिलाड़ी बने

खबर खेल जगत की जहाँ आईपीएल के आगामी सीजन के लिए छोटी नीलामी की शुरुआत कोच्चि में शुक्रवार (23 दिसंबर) को हुई। इंग्लैंड के सैम करन ने नीलामी में सारे रिकॉर्ड को तोड़ दिया। वह आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए हैं। जी हाँ,दो करोड़ रुपये की बेस प्राइस वाले सैम करन को पंजाब किंग्स ने 18.50 करोड़ रुपये में खरीदा। इससे पहले केएल राहुल (17 करोड़ रुपये) आईपीएल के सबसे महंगे खिलाड़ी थे। उन्हें लखनऊ सुपरजाएंट्स ने पिछले साल ड्राफ्ट के जरिए अपनी टीम में शामिल किया था। वहीं, नीलामी की बात करें तो दक्षिण अफ्रीका के क्रिस मॉरिस (16.25 करोड़ रुपये) सबसे महंगे बिकने वाले खिलाड़ी थे। सैम करन इससे पहले पंजाब किंग्स की ओर से खेल चुके हैं। वह चेन्नई सुपरकिंग्स के भी सदस्य रहे हैं।

आपको बता दें की सैम करन के बाद कैमरन ग्रीन पर जमकर बोली लगी। ग्रीन का बेस प्राइस दो करोड़ रुपये था। उन्हें मुंबई इंडियंस ने 17.50 करोड़ रुपये में खरीदा। ग्रीन पहली बार आईपीएल में खेलेंगे। मुंबई ने उन्हें कीरोन पोलार्ड की जगह भरने के लिए टीम में शामिल किया है।

वहीं ग्रीन के बाद बेन स्टोक्स पर पैसों की बारिश हुई। उन्हें चेन्नई सुपरकिंग्स ने 16.25 करोड़ रुपये में खरीदा। स्टोक्स इससे पहले लखनऊ सुपरजाएंट्स में महेंद्र सिंह धोनी के साथ खेल चुके हैं। स्टोक्स का बेस प्राइस दो करोड़ रुपये था। उनके लिए लखनऊ सुपरजाएंट्स और चेन्नई के बीच जमकर बोली लगी। अंत में चेन्नई ने बाजी मार ली।

सनराइजर्स हैदराबाद ने सबको चौंकाते हुए इंग्लैंड के युवा बल्लेबाज हैरी ब्रुक पर पैसों की बारिश कर दी। उसने हैरी ब्रुक को 13.25 करोड़ रुपये में खरीदा। ब्रुक का बेस प्राइस 1.50 करोड़ रुपये थे। हैरी ब्रुक की बात करें तो उन्होंने इंग्लैंड के लिए पहला टी20 मैच 26 जनवरी 2022 को वेस्टइंडीज के खिलाफ खेला था। वह अब तक 20 मैचों की 17 पारियों में 372 रन बना चुके हैं। उनका उच्चतम स्कोर 81 रन है। ब्रुक का औसत 26.57 और स्ट्राइक रेट 137.78 का रहा है।

यह भी पढ़े -*Vivo ने लॉन्च की अपनी Vivo S16 सीरीज, स्मार्टफोन इन बढ़िया फिचर्स के साथ 2023 में मचाने वाला हैं धमाल।*

बता दें की सनराइजर्स की टीम सिर्फ इतने में नहीं रुकी। उसने मयंक अग्रवाल के लिए भी बड़ी बोली लगाई। मयंक का बेस प्राइस एक करोड़ रुपये था। सनराइजर्स ने उन्हें आठ गुना ज्यादा कीमत देकर अपनी टीम में शामिल किया। मयंक को सनराइजर्स ने 8.25 करोड़ रुपये में खरीदा। वह टीम के अगले कप्तान हो सकते हैं।

Related posts

T20 वर्ल्ड कप से पहले इंग्लैंड टीम का यह तूफानी ऑल राउंडर हुआ चोटिल, टीम को लगा झटका

doonprimenews

केन विलियमसन ने एक हाथ से जड़ दिया जोरदार छक्का, शॉट देखकर आ जाएगा मजा, देखिए वीडियो

doonprimenews

Asia Cup 2022:श्रीलंका से मैच में मिली हार के बाद भारतीय टीम की बल्लेबाज़ी और गेन्दबाज़ी को लेकर इस दिग्गज क्रिकेटर ने कही ये बात

doonprimenews

Leave a Comment