Doon Prime News
uttarakhand

आज यमुनोत्री धाम की यात्रा पर आए दो यात्रियों की हुई ह्रदय गति रुकने से मौत, मृतकों की संख्या हुई 10

तीर्थयात्री

उत्तराखंड से एक बड़ी खबर सामने आ रही है खबर के मुताबिक बताया जा रहा है कि यमुनोत्री धाम की यात्रा पर आए दो यात्रियों की रविवार को हृदय गति रुकने से मौत हो गई है। बताया जा रहा है यमुनोत्री धामी की यात्रा में हृदय गति रुकने से मौतृकों की संख्या अब नौ हो गई है। वहीं, एक यात्री की मौत पहाड़ी से आए पत्थर लगने के कारण हो चुकी है।

सुचना के मुताबिक, संजना बाई पंवार(75) पत्नी नाथू सिंह पंवार निवासी गोथानिया, झाबुआ मध्य प्रदेश अपने परिजनों के साथ रविवार को यमुनोत्री यात्रा के लिए आई थीं। वहीं, जानकीचट्टी में अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई। जिसके बाद उन्हें उपचार के लिए यात्रा अस्पताल पहुंचाया गया।

यह भी पढ़ें – *टिहरी जिले के कुछ क्षेत्र जल्द ही हो जाएंगे Dehradun जिले में शामिल, ग्रामीणों की राय के बाद ही होगा फैसला।*

आपको बता दें कि संजना बाई ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। वहीं, दूसरी ओर बालासाहेब डेगडु जैन(73) पुत्र डेगडु शंकर जैन निवासी गंगापुर रोड नासिक अपने साथियों के साथ यमुनोत्री की पैदल यात्रा कर रहे थे। बताया जा रहा है कि पैदल मार्ग पर भिंडयालीगाड़ के समीप वह अचानक बेहोश हो गए। जिन्हें अस्पताल पहुंचाया गया। जहां पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। दोनों यात्रियों की मौत हृदय गति रुकने से हुई है।

Related posts

उत्तर भारत भौगोलिक संकेतांक (जीआई )महोत्सव में उत्तराखंड ने हासिल किया प्रथम स्थान

doonprimenews

Lok sabha election 2024: गढ़वाल सीट से अनिल बलूनी ने भरा नामांकन, केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी समेत मुख्यमंत्री धामी रहे मौजूद , किया बीजेपी का शक्ति प्रदर्शन

doonprimenews

उत्तराखंड में चार सैनिक और पांच केंद्रीय विद्यालय जा रहे खुलने, शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत ने दी जानकारी

doonprimenews

Leave a Comment