Doon Prime News
uttarakhand

बदलने वाला है मौसम का मिजाज,क्या बर्फबारी के साथ हो सकती है नए साल की शुरुआत? जाने क्या कहता है मौसम विभाग

बड़ी खबर पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के चलते मैदान से लेकर पहाड़ तक मौसम का मिजाज अगले एक दो दिन में फिर बदलने वाला है। उत्तरकाशी, चमोली, पिथौरागढ़, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर में बारिश के साथ ही बर्फबारी की संभावना है।


जी हाँ,मौसम विभाग की ओर से जारी रिपोर्ट के मुताबिक राज्य के मैदानी इलाकों में अगले एक दो दिन के भीतर न्यूनतम तापमान के चार डिग्री तक पहुंचने के आसार हैं। ऐेसे में लोगों को जबरदस्त ठंडक का सामना करना होगा।

आपको बता दें की मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक विक्रम सिंह के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ के अगले 24 घंटे में पूरी तरह सक्रिय होने की संभावना है। राजधानी दून में आज हल्की धूप खिली तो प्रदेश के कई इलाकों में हल्का कोहरा छाया हुआ है। वहीं दून में अधिकतम तापमान 21 डिग्री और न्यूनतम तापमान पांच डिग्री रहने की संभावना है।


मौसम ने शुक्रवार को करवट बदली। दिन में मुनस्यारी के पंचाचूली, राजरंभा, हंसलिंग की चोटियों पर हिमपात जबकि निचले इलाकों में हल्की बारिश शुरू हुई। तापमान में गिरावट आने के बाद कालामुनि, खलियाटॉप, बलांती ईको फार्म में भी हिमपात हुआ। मुनस्यारी नगर और आसपास के गांवों में भी बर्फ गिरी। इससे मुनस्यारी के तापमान में गिरावट दर्ज की गई। अधिकतम तापमान सात डिग्री और न्यूनतम तापमान माइनस 3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। ठंड से बचने के लिए लोगों को अलाव और हीटरों का सहारा लेना पड़ा। बर्फबारी के बाद नववर्ष पर पर्यटकों की संख्या में बढ़ोतरी होने की संभावना है।

यह भी पढ़े -*देहरादून के मैक्स हॉस्पिटल में ही होगा ऋषभ पंत का इलाज,DDCA के अधिकारी ने की पंत से मुलाक़ात बोले -नींद आने से नहीं……….*


धारचूला के उच्च हिमालयी क्षेत्र में स्थित दारमा और व्यास घाटी के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में भी शुक्रवार को जमकर हिमपात हुआ। इस कारण वहां पर प्रवास पर गए परिवारों के साथ ही सीमा पर तैनात जवानों को दिक्कतें होने लगी है।

Related posts

2015दरोगा सीधी भर्ती धांधली मामले में पुलिस मुख्यालय की बड़ी बड़ी कार्रवाई,20दरोगाओं को किया निलंबित

doonprimenews

उत्तराखंड के इस जिले में बेहद बढ़ गया बाघ का खतरा, 25 गांव में लगा कर्फ्यू, स्कूलों की भी छुट्टी घोषित।

doonprimenews

Uttarakhand :मानसून ने दस्तक देने के साथ ही बरपाया कहर, कहीं मार्ग हुए बंद तो कहीं नदियां -नाले उफान पर….. एयरपोर्ट में भी लैंड नहीं कर पाई फ्लाइट

doonprimenews

Leave a Comment