Doon Prime News
uttarakhand

तैयारियां हुई पूरी,होलिका दहन आज, जानिए किस शुभ मुहूर्त में कर सकेंगे पूजा और दहन

उत्तराखंड होली के उत्सव में रंग गया है। मंगलवार को होलिका दहन होगा। होलिका दहन का मुहूर्त शाम 6.24 बजे से लेकर रात 8.51 बजे तक होगा। होलिका दहन की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। हरिद्वार में कई जगहों पर होलिका दहन किया जाएगा।


बता दें की होलिका दहन के दो घंटे 27 मिनट के मुहूर्त में भद्रा का साया नहीं रहेगा। होलिका दहन के लिए शुभ समय प्रदोष काल होता है। शिव उपासना धर्मार्थ ट्रस्ट के संस्थापक निरंजनी अखाड़े के स्वामी रामभजन वन ने बताया, सात मार्च को होलिका दहन होगा। आठ मार्च को रंगों की होली खेली जाएगी।


वहीं पंचांग के अनुसार फाल्गुन माह की पूर्णिमा तिथि का समापन सात मार्च को शाम 6.09 बजे तक होगा। फाल्गुन पूर्णिमा तिथि में प्रदोष काल में होलिका दहन होती है। सात मार्च को होलिका दहन का मुहूर्त शाम 6:24 बजे से होगा।

यह भी पढ़े -*Roorkee:जब अर्थी से अचानक उठकर बोला मुर्दा,उड़े लोगों के होश………… फिर हुई मौत*


इस दिन होलिका दहन का कुल समय 2 घंटे 27 मिनट है। इस समय में होलिका पूजन होगा और फिर होलिका दहन किया जाएगा। होलिका दहन के दिन सात मार्च को भद्रा काल सुबह 5.15 बजे तक रहेगा।
दरअसल,ज्योतिषाचार्य पंडित विजेंद्र दत्त ने बताया कि होलिका दहन के अगले दिन रंग खेला जाएगा। ऐसे में इस साल होली का त्योहार आठ मार्च को मनाया जाएगा।आठ मार्च को चैत्र कृष्ण प्रतिपदा तिथि शाम 7.42 बजे तक है। सात मार्च को सुबह 6.09 बजे तक रहेगी, जबकि भद्राकाल का साया सात मार्च को सुबह 5.14 बजे तक रहेगा।

Related posts

-मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को फूलदेई के त्योहार की दी हार्दिक बधाई व शुभकामनायें

doonprimenews

dehradun breaking: बचपन से साथ रह रहे भांजों ने किया अपने ही मामा का कत्ल,कारण जानकर हो जायेंगे हैरान।

doonprimenews

Uttarakhand :प्रदेश में भी दिखा बिपरजॉय का असर, बदला मौसम, देहरादून में चली तेज आंधी, नैनीताल में हुई वर्षा की बौछार

doonprimenews

Leave a Comment