Doon Prime News
uttarakhand

उत्तरायणी पर्व से लेकर नौ दिनों तक उत्तराखंड में रहेगी श्रीराम की गूंज,मनाया जाएगा सांस्कृतिक उत्सव,सीएम धामी ने दिए आदेश

बड़ी खबर उत्तराखंड में उत्तरायणी पर्व से लेकर नौ दिनों तक श्रीराम गूंज रहेगी। 14 से 22 जनवरी तक प्रदेश भर में सांस्कृतिक उत्सव मनाया जाएगा। इस संबंध में संस्कृति एवं धर्मस्व सचिव हरिचंद्र सेमवाल ने गढ़वाल और कुमाऊं मंडल आयुक्त को आदेश जारी किए। जिला व ब्लाक स्तर पर महिला और युवक मंगल दल, स्वयं सहायता समूहों समेत आम लोगों की सहभागिता से कलश यात्रा और झांकी निकाली जाएगी।


दरअसल,मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के दिशानिर्देश पर संस्कृति एवं धर्मस्व विभाग ने प्रदेश भर में सांस्कृतिक उत्सव का निर्णय लिया है। 14 जनवरी को उत्तरायणी पर्व है। इसी दिन से 22 जनवरी तक अयोध्या में श्रीराम मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम तक उत्सव मनाया जाएगा।

यह भी पढ़े –*Uttarakhand: कांगड़ा के BSF ASI प्रवीण सिंह के साहस के लिए राष्ट्रपति ने किया सम्मानित, मिला ये खास पुरस्कार।*


बता दें की इसमें विशेष स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा। जिसमें शहरी निकाय, जिला पंचायत, ग्राम पंचायत, सामाजिक संगठनों, स्वयं सहायता समूह, महिला मंडल दल, युवक मंडल दल, स्कूल, कॉलेज शामिल होंगे। इसके अलावा मंदिरों व घाटों पर दीपोत्सव, आरती, रामचरित मानस का पाठ, भजन-कीर्तन का आयोजन होगा।

Related posts

दून विहार में हुई बारिश के कारण 8 परिवारों के घर क्षतिग्रस्त, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने तुरंत प्रदान की आर्थिक सहायता

doonprimenews

मंत्री गणेश जोशी ने मसूरी विधानसभा क्षेत्र चुनाव के कार्यालय का उद्घाटन किया

doonprimenews

Uttarakhand News- दिल्ली के लिए राहत की खबर, यमुना नदी (Yamuna river) में लगातार छोड़े जा रहे पानी की मात्रा धीरे धीरे हो रही कम

doonprimenews

Leave a Comment