Doon Prime News
tech

Redmi Note 12 Pro 4G जल्द ही हो सकता है लॉन्च, थाईलैंड की NBTC साइट पर किया गया स्पॉट।

Redmi

Redmi Note 12 Pro 4G फ़ोन जल्द लॉन्च हो सकता है। फ़ोन को थाईलैंड की सर्टिफिकेशन साइट NBTC पर स्पॉट किया गया है। इस फ़ोन का मॉडल नंबर वही है जो Redmi Note 11 Pro 2023 का था और जिसे टीडीआरए सर्टिफिकेशन साइट पर देखा गया था। अब कहा जा रहा है कि यही स्मार्टफोन अलग अलग नामों से अलग अलग मार्केट में लॉन्च किया जा सकता है।

कंपनी ने हाल ही में चीन में Redmi Note 12 Pro 5G को लॉन्च किया था। इसके साथ में दो और मॉडल्स Redmi Note 12 5G और Redmi Note 12 Pro Plus भी लॉन्च किए गए थे। फ़ोन में 120Hz वाला OLED डिस्प्ले और 5000 mAh की बैटरी दी गई है। टिपस्टर मुकुल शर्मा (@stufflistings) ने Redmi Note 12 Pro 4G की कथित लिस्टिंग के स्क्रीनशॉट शेयर किए हैं। इसमें फ़ोन का मॉडल नंबर 2209116AG मेंशन किया गया है। हाल ही में यही मॉडल नंबर Redmi Note 11 Pro 2023 के लिए TDRA सर्टिफिकेशन साइट पर देखा गया था। कहा जा रहा है कि कंपनी Redmi Note 12 Pro 4G को अलग अलग मार्केट्स में अलग अलग नामों से पेश कर रही है।

Redmi Note 12 Pro 4Gकी कथित लिस्टिंग बताती है कि यह फ़ोन GSM WCDMA और LTE नेटवर्क को सपोर्ट करता है। लिस्टिंग में ये भी पता चला है कि फ़ोन चीन में निर्मित है। हालांकि कंपनी की ओर से अभी तक इस लॉन्च की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है, इसलिए इस खबर को पूरा सच नहीं माना जा सकता।

यह भी पढ़े – Free Electricity: अगर आपके घर की बिजली का बिल हर महीने बढ़ कर आता है तो अब आपको फिक्र करने की जरूरत नहीं है क्योंकि भुगतान करते ही पूरे पैसे वापस दे रही कंपनी, तुरंत आ जाएगा कैशबैक

Redmi Note 12 Pro 5G को कंपनी ने हाल ही में चीन में पेश किया था। इसकी कीमत ¥1699 लगभग ₹19,300 है जिसमे इसका 6GB रैम और 128 GB स्टोरेज वेरिएंट आता है। फ़ोन में 12 GB रैम दी गई है। इसमें ट्रिपल रियर कैमरा है जिसमें मेन लेंस 50 MP का है। सेल्फी के लिए 16 MP फ्रंट कैमरा है फ़ोन 5000 mAh बैटरी के साथ 67 W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी दिया गया है।

Related posts

Samsung ने पेश किया अपना 5G स्मार्टफ़ोन , यहाँ जाने इसके फीचर्स

doonprimenews

जाने क्यों सरकार का विरोध कर रही टेलीकाॅम कंपनियां

doonprimenews

नहीं थम रहे भारतीय विमान में तकनीकी खराबी के मामले, कालीकट से दुबई जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट मस्कट के लिए हुई डाइवर्ट

doonprimenews

Leave a Comment