Doon Prime News
uttarakhand nainital

नैनीताल में अब भी धधक रहे जंगल, अब आग को बुझाने के लिए मोर्चे पर उतरी NDRF

प्रदेश में जंगलों की आग दिन पर दिन बढ़ती जा रही है। आग पर काबू पाने के लिए सेना की मदद भी ली जा चुकी है लेकिन अब तक कई स्थानों पर आग नहीं बुझाई जा सकी है। नैनीताल समेत पूरे प्रदेश में जंगल की आग ने वन विभाग कर्मचारियों के पसीने छुड़ा दिए हैं। बीते 24 घंटे में गढ़वाल से कुमाऊं तक आठ जगह जंगलों में आग की घटनाएं सामने आई हैं।

प्रदेश में आग का तांडव जारी है। आलम ये है कि सेना के बाद अब आग बुझाने के लिए एनडीआरएफ की मदद ली जा रही है। अपर प्रमुख वन संरक्षक निशांत वर्मा के अनुसार नैनीताल वन प्रभाग की बडोन और मनोरा रेंज में वन कर्मचारियों के साथ ही अब आग बुझाने के लिए राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल को तैनात किया गया है।

रविवार को भी गढ़वाल से लेकर कुमाऊं तक जंगल धधकते रहे। प्रदेश में बीते 24 घंटे में आठ जगह जंगल धधके। वन विभाग की ओर से जारी रिपोर्ट के मुताबिक गढ़वाल में आग की दो घटनाएं, दो घटनाएं वन्य जीव क्षेत्र और चार घटनाएं कुमाऊं से सामने आईं हैं। रविवार को केदारनाथ वन्य जीव प्रभाग के आरक्षित वन क्षेत्र में आग की दो घटनाओं में चार हेक्टेयर से अधिक क्षेत्रफल में वन संपदा को नुकसान हुआ है।

यह भी पढ़े: दिल्ली से ऋषिकेश घूमने आए पर्यटक, नहाते समय 8 आए गंगा की चपेट में, दो डूबे-चार को बचाया

आपको बता दें कि राज्य में अब तक जंगलों में आग की घटनाओं में तेजी से इजाफा हो रहा है। इस सीजन में आग की घटनाएं बढ़कर 606 हो गई हैं। जिसमें में 220 घटनाएं गढ़वाल से और 333 कुमाऊं मंडल से सामने आईं हैं। जबकि 53 घटनाएं वन्य जीव क्षेत्र की हैं। आग के कारण जिससे 735 हेक्टेयर से अधिक वन क्षेत्र प्रभावित हुआ है।

Related posts

जमीला उर्फ पूजा शर्मा: दुष्कर्म के झूठे आरोपों में फंसाने वाली महिला , कारनामे पढ़कर रह जाएंगे हैरान

doonprimenews

मुख्यमंत्री ने पलायन रोकने के लिये बतायी प्रभावी चिंतन की जरूरत।

doonprimenews

Uttarakhand :जागेश्वर और बदरीनाथ धाम पहुंचे मिस्टर खिलाड़ी अक्षय कुमार , टेका मत्था, विधि -विधान से की पूजा अर्चना,एक झलक पाने के लिए उमड़ी फैंस की भीड़

doonprimenews

Leave a Comment