Doon Prime News
tech

Motorola जल्द करने वाला अपना Motorola Razr का न्यू एडीशन यहां जाने इसके फीचर्स।

इलेक्ट्रॉनिक कंपनी Motorola ने अपना फोल्डेबल डिवाइस Motorola Razr साल 2004 में पेश किया था। कुछ ही समय में Motorola के इस फ्लिप फोन ने कस्टमर्स के दिल में अपनी एक अलग ही जगह बना ली। इतना ही नहीं, Motorola का फ्लिप फोन उस समय से ही पॉपुलर स्मार्टफोन के रूप में भी जाना जाने लगा।

Motorola के कस्टमर्स के लिए अब एक और अच्छी खबर सामने आ रही है। Motorola अपने इसी पॉपुलर फोन को एक नए अंदाज में इस साल भी पेश करने की पूरी तैयारियों में लगा हुआ है। कंपनी ने हाल ही में स्पेन में हो रहे मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस 2023 में Motorola Razr के नए एडिशन को लेकर नई डिटेल्स दी है।

मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस में नए डिवाइस को लेकर मिली कई न्यू डिटेल्स आपको बता दें की Motorola ने साल 2020 में ही फोल्डेबल फोन के रूप में Motorola Razr ब्रांड को फ्लेक्सिबल स्क्रीन के साथ एक नए रूप में मार्केट में पेश किया था।

Motorola की पैरेंट कंपनी lenovo की तरफ से बताया गया है कि कंपनी बहुत जल्द ही Motorola फोल्डेबल फोन का नेक्स्ट एडिशन लाने की तैयारियों में लगी हुई है। यही नहीं फोन के फीचर्स को लेकर भी कुछ डिटेल्स सामने आ गई हैं।

ऐसे होंगे Motorola के फोल्डेबल डिवाइस के फीचर्स

Motorola के नए डिवाइस की बात की जाए तो फोन में 5 इंच AMOLED display 15:9 रेश्यो के साथ मिल सकता है। इस डिस्प्ले को बढ़ा कर 6.5 इंच के साथ 22:9 रेश्यो किया जा सकता हैं।

रोल अप करने पर डिस्प्ले का वह हिस्सा जो इस्तेमाल में नहीं होता है, नीचे के चारों ओर लपेटा जाता है और बैक पैनल पर पीछे की तरफ स्लाइड करता है। एक बार फ़्लिप करने के बाद, बैक पर रोल-अप डिस्प्ले को सेकेंडरी डिस्प्ले के रूप में देखा जा सकता हैं। यहां पर अलर्ट दिखाई देंगे।

आपको बता दें, कंपनी की तरफ से फोन की रिलीज डेट की जानकारी नहीं दी गई है, लेकिन बाजार के जानकारों की मानें तो नया फोल्डेबल डिवाइस इस साल जून में ही पेश किया जा सकता है।

Related posts

Infinix Smart 7 हुआ लॉन्च , आज से हुई इसकी बिक्री शुरू आप भी इसे आज ही खरीदें

doonprimenews

WhatsApp में ज्यादा हो गया है डाटा तो अब इस फीचर के जरिए आप नही होंगे परेशान

doonprimenews

Mivi ने लॉन्च किए कमाल के ईयरबड्स, एक बार चार्ज करने पर 50 घंटे तक चलेगी बैटरी, कीमत भी बहुत कम

doonprimenews

Leave a Comment