Doon Prime News
sports

एक बार फिर क्रिकेटर ऑफ द ईयर बन सकती हैं स्मृति मंधाना,अवार्ड के लिए शॉर्टलिस्ट होने वाली इकलौती भारतीय खिलाड़ी

बड़ी खबर इस वक़्त की खेल जगत से जहाँ भारतीय महिला टीम की स्टार ओपनर स्मृति मंधाना को महिलाओं में आईसीसी क्रिकेटर ऑफ द ईयर अवॉर्ड के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है। वह इस अवॉर्ड के लिए नामित होने वाली इकलौती भारतीय खिलाड़ी हैं। पुरुष वर्ग में टीम इंडिया के किसी खिलाड़ी को शॉर्टलिस्ट नहीं किया गया है। मंधाना इस शीर्ष सम्मान के लिए इंग्लैंड की नैट स्कीवर, न्यूजीलैंड की एमेलिया केर और ऑस्ट्रेलिया की बेथ मूनी के साथ प्रतिस्पर्धा करेंगी।


जी हाँ,पुरुषों में क्रिकेटर ऑफ द ईयर अवॉर्ड के लिए पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम का नाम सबसे आगे है। उनका मुकाबला इंग्लैंड के टेस्ट कप्तान बेन स्टोक्स, जिम्बाब्वे के ऑलराउंडर सिकंदर रजा और न्यूजीलैंड के टेस्ट कप्तान टिम साउदी से है। स्टोक्स की बात करें तो उनका नाम टेस्ट क्रिकेटर ऑफ द ईयर के लिए भी शॉर्टलिस्ट किया गया है। उनके साथी जॉनी बेयरस्टो, ऑस्ट्रेलिया के ओपनर उस्मान ख्वाजा और दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज कगिसो रबाडा को भी इस अवॉर्ड के लिए नामित किया गया है।


आपको बता दें की मंधाना लगातार दूसरी बार महिला क्रिकेटर ऑफ द ईयर बन सकती हैं। 2021 में भी उन्हें यह अवॉर्ड मिला था। मंधाना के लिए यह साल भी शानदार रहा है। मंधाना ने टी20 में 594 और वनडे में 696 रन बनाए। वह टी20 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली भारतीय हैं। वहीं, वनडे में इस मामले में वह दूसरे स्थान पर हैं। मंधाना ने विश्व कप और राष्ट्रमंडल खेलों में शानदार प्रदर्शन किया था।


वहीं भारत के सूर्यकुमार यादव को पुरुष टी20 क्रिकेटर ऑफ द ईयर और अर्शदीप सिंह को पुरुष इमर्जिंग प्लेयर ऑफ द ईयर के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है। सूर्यकुमार ने इस साल शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने दो शतक लगाए। इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के खिलाफ सूर्या ने यादगार पारी खेली थी। टी20 विश्व कप में भी सूर्यकुमार ने अपने प्रदर्शन से सबको प्रभावित किया था।

यह भी पढ़े -*Laptop Discount- जैसे न्यू ईयर से पहले मिल रहा है स्मार्टफोन पर डिस्काउंट ठीक वैसे ही लैपटॉप पर मिल रहा है काफी तगड़ा डिस्काउंट*

अवार्ड के लिए शॉर्टलिस्ट किए गए खिलाड़ी


आईसीसी मेन्स क्रिकेटर ऑफ द ईयर: बाबर आज़म (पाकिस्तान), सिकंदर रजा (जिम्बाब्वे), टिम साउदी (न्यूजीलैंड), बेन स्टोक्स (इंग्लैंड)।


आईसीसी महिला क्रिकेटर ऑफ द ईयर: एमेलिया केर (न्यूजीलैंड), स्मृति मंधाना (भारत), बेथ मूनी (ऑस्ट्रेलिया), नैट स्कीवर (इंग्लैंड)।


आईसीसी मेन्स टेस्ट क्रिकेटर ऑफ द ईयर: जॉनी बेयरस्टो (इंग्लैंड), उस्मान ख्वाजा (ऑस्ट्रेलिया), कगिसो रबाडा (दक्षिण अफ्रीका), बेन स्टोक्स (इंग्लैंड)।


आईसीसी मेन्स वनडे क्रिकेटर ऑफ द ईयर: बाबर आजम (पाकिस्तान), शाई होप (वेस्टइंडीज), सिकंदर रजा (जिम्बाब्वे), एडम जम्पा (ऑस्ट्रेलिया)।


आईसीसी महिला वनडे क्रिकेटर ऑफ द ईयर: एलिसा हीली (ऑस्ट्रेलिया), शबनिम इस्माइल (दक्षिण अफ्रीका), एमेलिया केर (न्यूजीलैंड), नैट स्कीवर (इंग्लैंड)।


आईसीसी मेन्स टी20 क्रिकेटर ऑफ द ईयर: सैम करन (इंग्लैंड), सिकंदर रजा (जिम्बाब्वे), मोहम्मद रिजवान (पाकिस्तान), सूर्यकुमार यादव (भारत)।


आईसीसी महिला टी20 क्रिकेटर ऑफ द ईयर: निदा डार (पाकिस्तान), सोफी डिवाइन (न्यूजीलैंड), स्मृति मंधाना (भारत), तहलिया मैक्ग्रा (ऑस्ट्रेलिया)।


आईसीसी इमर्जिंग मेन्स क्रिकेटर ऑफ द ईयर: फिन एलेन (न्यूजीलैंड), मार्को यानसेन (दक्षिण अफ्रीका), अर्शदीप सिंह (भारत), इब्राहिम जादरान (एएफजी)।

Related posts

बुमराह के बाद हर्षल पटेल ने इंग्लैंड में मचाई तबाही, जमकर मारे रन

doonprimenews

टी 20 वर्ल्ड कप में ओपनिंग को लेकर विराट पर उठे सवाल तो रोहित शर्मा ने कुछ इस अंदाज़ में दिया जवाब, सुनकर आप भी हो जायेंगे हैरान

doonprimenews

WWE Royal Rumble, जानिए किस wrestler ने जीती rumble और अन्य नतीजे।

doonprimenews

Leave a Comment