Doon Prime News
nation

COVID-19: 10 राज्यों में फैल गया कोरोना का नया वायरस JN.1, जानिए कहां हैं कितने मरीज?

कोरोना ने एक बार फिर से कहर बरपाना शुरू कर दिया है। कोरोना विषाणु बहुत तेजी से अपना पैर पसार रहा है। कोरोना जेएन.1 सब-वेरिएंट के बाद मरीजों की संख्या में तेजी से इजाफा हो रहा है।

1 जनवरी 2024 को स्वास्थ्य मंत्रालय के जारी आंकड़ों के मुताबिक अब जेएन.1 के 196 मरीज देश भर में हो गए हैं। कोरोना के इस समय कुल 636 मरीज हो गए है।

पांच दिसंबर 2023 तक दैनिक मामलों की संख्या घटकर दोहरे अंक में आ गई थी। ठंड और वायरस के नए स्वरूप ने मामलों को बढ़ा दिया।

JN.1 के कहां कितने मरीज

स्वास्थ्य मंत्रालय से जारी आंकड़ों के मुताबिक देश में JN.1 सब-वेरिएंट की संख्या 196 हो है। इसमें केरल में सबसे अधिक 83 और गोवा में 51 मामले सामने आए हैं।

गुजरात 34 मरीजों के साथ तीसरे, कर्नाटक और महाराष्ट्र आठ मरीजों के साथ चौथे और पांच मरीजों के साथ राजस्थान पांचवे स्थान पर है।

इसके अलावा तेलंगाना में 2, दिल्ली में 1 और ओडिशा में 1 केस सामने आया है। ओडिशा में वैरियंट मिलने के साथ ही इससे प्रभावित राज्यों की संख्या 10 हो गई है। भारत में कुल राज्यों की संख्या 28 और नौ केंद्र शासित प्रदेश हैं।

सोमवार को 636 नए मामले

स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया है कि सोमवार को भारत में COVID-19 के 636 नए मामले आए। इस दिन कोविड से तीन मौत हुई। इसमें दो केरल से हैं और एक मरीज तमिलनाडु का है।

देश में कुल कोरोना सक्रिय मामलों की संख्या 4,394 हो गई है। मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी का कारण जेएन.1 सब-वेरिएंट और BA.2.86 माना जा रहा है।

चार वर्षों में लाखों मौत

चार वर्ष में कोरोना वायरस से करीब साढ़े चार करोड़ से अधिक लोग संक्रमित हुए। इसके कारण अब तक 5.3 लाख से अधिक लोगों की मौत हुई। हालांकि इसके संक्रमण से उबरने वाले लोगों की संख्या 4.4 करोड़ से अधिक है। इससे स्वस्थ होने की राष्ट्रीय दर 98.81 प्रतिशत है।

Related posts

प्रशांत किशोर बोले- राहुल नहीं लगा पा रहे पीएम मोदी की ताकत का अंदाजा

doonprimenews

जान बचाने वाले डाक्टर ने ही दो बच्चो की ली जान फिर वहा से हुआ फरार, जानिए कैसे हुआ खुलासा

doonprimenews

मुंबई क्राइम ब्रांच ने सचिन वाजे को हिरासत में लिया,पढ़िए पूरी खबर

doonprimenews

Leave a Comment