अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

विद्युत कर्मी की मौत पर हरिद्वार जिला चिकित्सालय में हंगामा, भीम आर्मी ने किया प्रदर्शन

On: March 2, 2022 10:54 AM
Follow Us:

हरिद्वार: ज्वालापुर क्षेत्रांतर्गत स्थित विद्युत गृह के यार्ड में बीती रात मृत अवस्था में मिले विद्युत कर्मी के परिजनों ने भीम आर्मी के लोगों के साथ जिला चिकित्सालय पर हंगामा किया. परिजन और भीम आर्मी के लोग मृतक के परिजन को नौकरी और मुआवजा देने की मांग कर रहे हैं. जबतक विद्युत विभाग इन मांगों को नहीं मान लेता परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया है.

खंजरपुर रुड़की का रहने वाला 35 वर्षीय हरिराम बिजली विभाग में संविदा पर कार्यरत था. बीती देर रात ज्वालापुर स्थित बिजली घर के यार्ड में उसका शव पड़ा मिला. उसके हाथ पर करंट लगने के भी निशान साफ नजर आए. इस सूचना पर तत्काल उसे जिला चिकित्सालय ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. जिसके बाद उसके शव को पीएम के लिए भेज दिया. परिजन भीम आर्मी के लोगों के साथ जिला चिकित्सालय पहुंचे और जमकर हंगामा किया.

यह भी पढ़े – Ashneer Grover ने अपने शौक पूरे करने के लिए कंपनी के पैसे का किया दुरुपयोग किया।

परिजनों का कहना था की हरिराम के पीछे पूरा परिवार है. इसलिए उसकी मौत के बाद परिवार के एक सदस्य को विभाग में नौकरी और विद्युत कर्मी की तरह मुआवजा दिया जाए. हंगामे की सूचना पर विभाग के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे. परिजनों की दोनों मांग पर अफसरों ने हामी नहीं भरी है. इस कारण परिजनों ने शव का पीएम नहीं होने दिया है.

एसडीओ ज्वालापुर नीरज कुमार का कहना है कि परिजन अपनी मांगों पर अड़े हुए हैं, जिसके चलते अभी पीएम नहीं हो पाया है. हम तो जो सरकारी मुआवजा है उसी के लिए हामी भर सकते हैं. इस मामले की जांच के आदेश भी जारी कर दिए गए हैं.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Haridwar education officials processing Uttarakhand Madrasa Recognition applications submitted by madrasas after the dissolution of the Madrasa Board.

मदरसा बोर्ड भंग होने के बाद हरिद्वार में तेज हुई मान्यता प्रक्रिया, 26 मदरसों ने किया आवेदन, अब सभी को लेना होगा पंजीकरण

Haridwar Greenfield Highway: Proposed Haridwar Greenfield Highway connecting Roshanabad to Biharigarh to reduce traffic congestion and improve Char Dham Yatra connectivity in Uttarakhand.

Haridwar Greenfield Highway: बिना हरिद्वार शहर में प्रवेश किए पहुंचेंगे दिल्ली, चारधाम यात्रा होगी आसान, जानिए नए ग्रीनफील्ड हाईवे की पूरी योजना

Haridwar Land Scam: Vigilance officials conducting raids during the Haridwar Municipal Corporation land scam investigation at the premises of accused individuals.

Haridwar Land Scam: आरोपियों के ठिकानों पर छापेमारी शुरू, IAS के घर पर भी विजिलेंस सर्च

​हरिद्वार में फिर उमड़ेगा आस्था का सैलाब: 25 से 28 जून तक ‘नो-एंट्री’ और रूट डायवर्जन, घर से निकलने से पहले पढ़ लें ये ट्रैफिक प्लान

हरिद्वार पुलिस प्रेस कॉन्फ्रेंस में हत्याकांड का खुलासा करते हुए, मेज पर बरामद तकिया और अन्य सामान रखा है

हरिद्वार: अवैध संबंधों में बाधक बने पति की खौफनाक हत्या; पत्नी और बेटी ने मिलकर रचा था मौत का जाल, मासूम बेटे ने खोला राज

हरिद्वार मोतीचूर फ्लाईओवर पर दुर्घटनाग्रस्त और जलती हुई उत्तराखंड रोडवेज की बस और क्षतिग्रस्त वाहन, चारों ओर धुआं और बचाव दल।

हरिद्वार में मौत का तांडव: मोतीचूर फ्लाईओवर पर टकराए चार वाहन, बस और कार में लगी भीषण आग; एक महिला की मौत, 15 घायल

Leave a Comment