May 20, 2026 – Doonprimenews

देहरादून में गर्मी का सितम: पारा चढ़ते ही हांफने लगी दून की आबोहवा, AQI 100 के पार

देहरादून की सड़क पर वाहनों की आवाजाही और डिजिटल बोर्ड पर 100 से ऊपर दिखता एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) और मास्क पहने लोग।

देहरादून में गर्मी बढ़ते ही वायु गुणवत्ता ‘संतोषजनक’ से फिसलकर ‘मध्यम’ श्रेणी में आ गई है। 13 मई के बाद से शहर का AQI लगातार 100 के पार बना हुआ है। विशेषज्ञों के अनुसार, तेज धूप और वाहनों के धुएं से बन रही ग्राउंड लेवल ओजोन और उड़ती धूल इस बढ़ते प्रदूषण की मुख्य वजह है, जिससे अब सिर्फ मानसून ही राहत दिला सकता है।

सिकंदराबाद के स्पा में खूनी खेल: दिनदहाड़े 25 साल की ब्यूटीशियन को पति ने चाकुओं से गोदा

Secunderabad spa murder crime scene and police investigation by Doon Prime News

तेलंगाना के सिकंदराबाद में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। कवाडीगुडा इलाके के एक स्पा सेंटर में काम करने वाली 25 वर्षीय ब्यूटीशियन बांगी डोबोरा की उसके ही पति राजू ने दिनदहाड़े चाकू मारकर हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि दोनों पिछले दो साल से अलग रह रहे थे और अदालत में इनके तलाक का मामला चल रहा था। दून प्राइम न्यूज़ पर पढ़ें पूरी रिपोर्ट

मेटा (Meta) में बड़ी छंटनी: पहले दिया ‘वर्क फ्रॉम होम’ का आदेश, फिर सुबह 4 बजे ईमेल भेजकर 8,000 कर्मचारियों को निकाला

रात के अंधेरे में लैपटॉप पर मेटा का छंटनी वाला ईमेल देखकर परेशान होता एक कर्मचारी।

मेटा (Meta) ने वैश्विक स्तर पर अपने 8,000 कर्मचारियों की छंटनी कर दी है। कंपनी ने पहले ऑफिस में हंगामे से बचने के लिए कर्मचारियों को ‘वर्क फ्रॉम होम’ का निर्देश दिया और फिर भोर में 4 बजे ईमेल भेजकर उन्हें नौकरी से निकाल दिया। यह बड़ी कटौती कंपनी द्वारा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) पर फोकस बढ़ाने के लिए की गई है।

पटना में खौफनाक वारदात: सनकी पूर्व पति ने घर में घुसकर 4 लोगों को पेट्रोल डालकर जलाया, 3 साल की मासूम समेत पूरा परिवार झुलसा

पटना सिटी में घर के अंदर आगजनी की घटना के बाद जांच करती पुलिस और मची अफरातफरी।

पटना सिटी में एक सिरफिरे युवक ने खौफनाक वारदात को अंजाम देते हुए अपनी पूर्व पत्नी के नए घर में घुसकर पूरे परिवार पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। इस घटना में बुजुर्ग दंपति, उनकी बहू और 3 साल की मासूम बच्ची गंभीर रूप से झुलस गए हैं। खुद को आग की चपेट में आता देख आरोपी ने गंगा में छलांग लगा दी। सभी घायलों को NMCH में भर्ती कराया गया है।

देहरादून: पैनेसिया अस्पताल के ICU में AC फटने से भीषण आग, महिला मरीज की मौत; 6 झुलसे, दो की हालत गंभीर

देहरादून के पैनेसिया अस्पताल के आईसीयू में लगी भीषण आग और बाहर रेस्क्यू करते दमकलकर्मी।

देहरादून के डोईवाला स्थित पैनेसिया अस्पताल के आईसीयू में एसी ब्लास्ट से भीषण आग लग गई। हादसे में वेंटिलेटर पर मौजूद एक 55 वर्षीय महिला मरीज की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि 6 अन्य गंभीर रूप से झुलस गए हैं। प्रशासन रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटा है और मामले की जांच की जा रही है।

उत्तराखंड में शोक की लहर: पूर्व सीएम भुवन चंद्र खंडूड़ी का आज अंतिम संस्कार, प्रदेश में तीन दिन का राजकीय शोक

Uttarakhand former chief minister major general bhuwan chandra khanduri

उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री मेजर जनरल (सेनि) भुवन चंद्र खंडूड़ी का निधन हो गया है। राज्य सरकार ने प्रदेश में तीन दिन का राजकीय शोक घोषित किया है। आज पूरे पुलिस और राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा, जिसके चलते आज सभी सरकारी कार्यालय और विभाग बंद रहेंगे।