पटना में खौफनाक वारदात: सनकी पूर्व पति ने घर में घुसकर 4 लोगों को पेट्रोल डालकर जलाया, 3 साल की मासूम समेत पूरा परिवार झुलसा

पटना सिटी में घर के अंदर आगजनी की घटना के बाद जांच करती पुलिस और मची अफरातफरी।

पटना सिटी में एक सिरफिरे युवक ने खौफनाक वारदात को अंजाम देते हुए अपनी पूर्व पत्नी के नए घर में घुसकर पूरे परिवार पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। इस घटना में बुजुर्ग दंपति, उनकी बहू और 3 साल की मासूम बच्ची गंभीर रूप से झुलस गए हैं। खुद को आग की चपेट में आता देख आरोपी ने गंगा में छलांग लगा दी। सभी घायलों को NMCH में भर्ती कराया गया है।