देहरादून: पैनेसिया अस्पताल के ICU में AC फटने से भीषण आग, महिला मरीज की मौत; 6 झुलसे, दो की हालत गंभीर

देहरादून के पैनेसिया अस्पताल के आईसीयू में लगी भीषण आग और बाहर रेस्क्यू करते दमकलकर्मी।

देहरादून के डोईवाला स्थित पैनेसिया अस्पताल के आईसीयू में एसी ब्लास्ट से भीषण आग लग गई। हादसे में वेंटिलेटर पर मौजूद एक 55 वर्षीय महिला मरीज की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि 6 अन्य गंभीर रूप से झुलस गए हैं। प्रशासन रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटा है और मामले की जांच की जा रही है।