उत्तराखंड में शोक की लहर: पूर्व सीएम भुवन चंद्र खंडूड़ी का आज अंतिम संस्कार, प्रदेश में तीन दिन का राजकीय शोक

Uttarakhand former chief minister major general bhuwan chandra khanduri

उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री मेजर जनरल (सेनि) भुवन चंद्र खंडूड़ी का निधन हो गया है। राज्य सरकार ने प्रदेश में तीन दिन का राजकीय शोक घोषित किया है। आज पूरे पुलिस और राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा, जिसके चलते आज सभी सरकारी कार्यालय और विभाग बंद रहेंगे।