देहरादून में गर्मी का सितम: पारा चढ़ते ही हांफने लगी दून की आबोहवा, AQI 100 के पार

देहरादून की सड़क पर वाहनों की आवाजाही और डिजिटल बोर्ड पर 100 से ऊपर दिखता एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) और मास्क पहने लोग।

देहरादून में गर्मी बढ़ते ही वायु गुणवत्ता ‘संतोषजनक’ से फिसलकर ‘मध्यम’ श्रेणी में आ गई है। 13 मई के बाद से शहर का AQI लगातार 100 के पार बना हुआ है। विशेषज्ञों के अनुसार, तेज धूप और वाहनों के धुएं से बन रही ग्राउंड लेवल ओजोन और उड़ती धूल इस बढ़ते प्रदूषण की मुख्य वजह है, जिससे अब सिर्फ मानसून ही राहत दिला सकता है।