पिथौरागढ़ का परचम: 24 की उम्र में ‘डिप्टी कलेक्टर’ बने अमित द्विवेदी, प्रवीण दिगारी बने उप शिक्षा अधिकारी

उत्तराखंड पीसीएस परीक्षा में सफलता पाकर उप जिलाधिकारी बने अमित द्विवेदी और उप शिक्षा अधिकारी बने प्रवीण सिंह दिगारी

उत्तराखंड पीसीएस (PCS) परीक्षा में पिथौरागढ़ के युवाओं ने बाजी मारी है। मुनस्यारी के 24 वर्षीय अमित द्विवेदी अपनी कड़ी मेहनत के बल पर उप जिलाधिकारी (SDM) बने हैं, वहीं कनालीछीना के प्रवीण सिंह दिगारी का चयन उप शिक्षा अधिकारी के पद पर हुआ है.

उत्तराखंड में शोक की लहर: पूर्व सीएम भुवन चंद्र खंडूड़ी का आज अंतिम संस्कार, प्रदेश में तीन दिन का राजकीय शोक

Uttarakhand former chief minister major general bhuwan chandra khanduri

उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री मेजर जनरल (सेनि) भुवन चंद्र खंडूड़ी का निधन हो गया है। राज्य सरकार ने प्रदेश में तीन दिन का राजकीय शोक घोषित किया है। आज पूरे पुलिस और राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा, जिसके चलते आज सभी सरकारी कार्यालय और विभाग बंद रहेंगे।

नैनीताल: पहचान छिपाकर युवती से दोस्ती, फिर शोषण और धर्म परिवर्तन का दबाव; भीमताल का आरोपी गिरफ्तार

नैनीताल पुलिस द्वारा आरोपी की गिरफ्तारी और पीड़िता को सांत्वना देती महिला पुलिसकर्मी।

नैनीताल में एक युवक ने अपनी धार्मिक पहचान छिपाकर युवती से दोस्ती की और फिर उसका आर्थिक व शारीरिक शोषण किया। पीड़िता का आरोप है कि असलियत सामने आने पर आरोपी ने उस पर धर्म परिवर्तन का दबाव बनाया। पुलिस ने भीमताल निवासी आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।