Doon Prime News
uttarakhand

Uttarakhand: इस दिन रोहिणी नक्षत्र में खुलेंगे यमुनोत्री धाम के कपाट, उत्सव डोली के धाम प्रस्थान का भी कार्यक्रम हुआ तय

बड़ी खबर उत्तराखंड से जहां प्रसिद्ध चारों धामों में से एक यमुनोत्री धाम के कपाट अक्षय तृतीया यानी 10 मई को सुबह 10.29 बजे कर्क लग्न,रोहिणी नक्षत्र में खोले जाएंगे।रविवार को यमुना जयंती चैत्र नवरात्र के शुभ अवसर पर यह मुहूर्त तय किया गया। गंगोत्री धाम के कपाट भी अक्षय तृतीया पर ही खोले जाने हैं। इसके अलावा बदरीनाथ, केदारनाथ व गंगोत्री धाम के कपाट खुलने की तिथि पहले ही निर्धारित हो चुकी है।


बता दें की मां यमुना के शीतकालीन प्रवास खुशीमठ (खरसाली) में यमुनोत्री मंदिर समिति की ओर से मां यमुना की पूजा-अर्चना एवं पंचांग गणना के बाद तीर्थपुरोहितों ने यमुनोत्री धाम के कपाट खुलने का शुभ मुहूर्त तय किया। यमुनोत्री मंदिर समिति के उपाध्यक्ष राजस्वरूप उनियाल व सचिव सुरेश उनियाल ने मंदिर समिति के पदाधिकारियों और तीर्थपुरोहितों की उपस्थिति में कपाट खुलने की तिथि और समय की विधिवत घोषणा की।


राजस्वरूप उनियाल ने बताया कि इस अवसर पर मां यमुना की उत्सव डोली के धाम प्रस्थान का भी कार्यक्रम तय हुआ। 10 मई को मां यमुना की उत्सव डोली, मां यमुना के भाई शनि देवता के साथ खरसाली से सुबह 7.50 बजे प्रस्थान करेगी, जो 10 बजे से पहले यमुनोत्री मंदिर परिसर में पहुंचेगी।

वहीं इसके बाद विधिविधान से 10 बजकर 29 मिनट पर यमुनोत्री मंदिर के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोले जाएंगे। बीकेटीसी के मीडिया प्रभारी डा. हरीश गौड़ ने बताया कि गंगोत्री धाम के कपाट 10 मई को दोपहर 12 बजकर 25 मिनट, केदारनाथ धाम के 10 मई को सुबह सात बजे और बदरीनाथ धाम के कपाट 12 मई को सुबह छह बजे खोले जाएंगे।

Related posts

Badrinath -Kedarnath Yatra :अब तक 51हजार विशिष्ट व अतिविशिष्ट महानुभवों ने किए धाम के दर्शन, सीएम धामी ने कटवाई थी पहली पर्ची

doonprimenews

Uttarakhand :कैबिनेट के फैसले से हजारों कर्मचारियों की मुराद हुई पूरी,सेवाकाल में प्रमोशन के मानकों में मिलेगी छूट

doonprimenews

Bhai Dooj: इस बार 26 और 27 अक्तूबर को ये है भाई को तिलक करने का शुभ मुहूर्त, दो दिन मना पाएंगे भाई दूज

doonprimenews

Leave a Comment