Doon Prime News
uttarakhand

Uttarakhand:नहीं थम रहा बारिश का कहर, गंगोत्री, यमुनोत्री और बदरीनाथ हाईवे कई जगह बंद,हजारों यात्री फंसे

उत्तराखंड में पांच दिन से लगातार हो रही बारिश का कहर देखने को मिल रहा है।जिससे चारधाम यात्रा भी प्रभावित हो रही है।मंगलवार को बारिश के कारण मलबा आने से गंगोत्री, यमुनोत्री और बदरीनाथ हाईवे कई जगहों पर बंद हो गया। जिससे हजारों यात्री विभिन्न जगहों पर फंसे हुए हैं।


जी हाँ,कंचनगंगा में बदरीनाथ हाईवे का बड़ा हिस्सा बह गया। मरम्मत का काम शुरू कर दिया गया है। दोनों और सैकड़ों वाहन फंसे हुए हैं। केदारनाथ यात्रा सुचारू है।रुद्रप्रयाग जिले में लगातार बारिश जारी है। केदारनाथ यात्रा सुचारू है। बदरीनाथ हाईवे सिरोबगड़ में अवरुद्ध है। जनपद में कुल 24 ग्रामीण मार्ग अवरुद्ध चल रहे हैं।


बता दें की गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पांच और यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग आठ स्थानों पर अवरुद्ध है। रविवार की देर शाम से उत्तरकाशी जनपद में वर्षा जारी है। गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग व यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग सहित जनपद के 40 से अधिक संपर्क मार्ग अवरुद्ध हैं।राजमार्ग अवरुद्ध होने के कारण जगह-जगह तीर्थयात्री और कांवड़ यात्री फंसे हुए हैं। गंगनानी से गंगोत्री के बीच करीब 3000 कांवड़ यात्री ऐसे हैं जो रविवार की शाम से अपने वाहनों में हैं।

यह भी पढ़े *Uttarakhand :प्रदेशभर में आज भी बिगड़ा रहेगा मौसम, भारी से भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी*


तो वहीं इसी तरह से बंदरकोट और चिन्यालीसौड़ के बीच भी 2000 से अधिक कांवड़ यात्री फंसे हैं। यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर बड़कोट से लेकर जानकीचट्टी के बीच करीब 500 तीर्थयात्री फंसे होने की सूचना है।
जनपद में अभी भी वर्षा हो रही है। उत्तरकाशी में विभिन्न मोटर मार्ग बंद होने के कारण जनपद के 100 से अधिक गांव सड़क मार्ग से कट गए हैं। जबकि डेढ़ सौ से अधिक गांव में बिजली आपूर्ति ठप है।

Related posts

Uttarakhand Breaking- प्रदेश में समूह-ग की भर्तियों का अभियान चला रहे उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने 12 भर्तियों के अधियाचन लौटा दिए गए, आधे-अधूरे अधियाचन बने सिरदर्द

doonprimenews

यहां देर रात नदी में गिरी कार, हादसे में वाहन चालक की मौके पर ही मौत, सूचना मिलते ही पहुंची एसडीआरएफ टीम।

doonprimenews

लम्बे समय से चल रहे NIOS-D.El. Ed के केस में सुनवाई फिर टली,डेट आगे बढ़ाई गई

doonprimenews

Leave a Comment