Doon Prime News
uttarakhand

Uttarakhand :भूस्खलन के चलते चार जगह पर बंद हुआ बदरीनाथ हाईवे, करीब सात हजार यात्री फंसे, यमुनोत्री में भी जान जोखिम में डालकर आवाजाही कर रहे लोग

खबर बदरीनाथ हाईवे भूस्खलन के चलते आज भी छिनका, बेनाकुली, पागलनाला व कंचनगंगा में बंद है। जिसके चलते करीब सात हजार यात्री रास्ते में फंसे हैं। यहां भारी बारिश के दौरान अचानक पहाड़ी से टनों मलबा खिसक कर हाईवे पर आ गया। जिससे हाईवे के दोनों ओर से यात्रा वाहनों की लंबी लाइन लग गई।


तो वहीं यमुनोत्री धाम सहित यमुना घाटी में बारिश थमने का नाम नहीं ले रही। यमुनोत्री हाईवे पर आवाजाही शुरू तो हो गई, लेकिन जोखिम के साथ मलबा और बोल्डर आने का भय बना हुआ है। यहां जगह-जगह पत्थर गिर रहे हैं। लगातार बारिश से यमुना नदी सहित सहायक नदी-नाले उफान पर हैं।


बता दें की अगले तीन तक उत्तराखंड में भारी बारिश के आसार हैं। मौसम विभाग के मुताबिक, बृहस्पतिवार को प्रदेश में कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है। जबकि, शुक्रवार और शनिवार को भारी से भारी बारिश की आशंका है। इसके लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

यह भी पढ़े -*Big Breaking- बाढ़ के कारण इन सड़कों को किया गया बंद, ऑफिस जाने से पहले पढ़ ले ट्रैफिक एडवाइजरी*

दरअसल,मौसम विभाग के मुताबिक, आज देहरादून, टिहरी, हरिद्वार, पौड़ी, नैनीताल, चंपावत और ऊधमसिंह नगर जनपदों के अधिकांश स्थानों, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर, अल्मोड़ा और पिथौरागढ़ के अनेक स्थानों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। जबकि, देहरादून, टिहरी, पौड़ी, नैनीताल और ऊधमसिंह नगर में कही-कहीं भारी बारिश हो सकती है। इसके लिए विभाग ने यलो अलर्ट जारी किया है।

Related posts

महिला अपराधों के प्रति गंभीर दून पुलिस, हिमाचल से दो अभियुक्तों को किया गिरफतार

doonprimenews

बैंक अकाउंट फ्रीज पर भड़की कांग्रेस, आयकर विभाग के बाहर किया प्रदर्शन, फूंका सरकार का पुतला

doonprimenews

उत्तराखंड में मौसम दिखा रहा तेवर, एक ही दिन में करीब तीन डिग्री लुढ़का पारा,गिरता पाला और कोहरा कर रहा लोगों को परेशान

doonprimenews

Leave a Comment