Doon Prime News
rudraprayag

Rudraprayag :भूस्खलन के बाद गौरीकुंड में हाईवे किनारे से हटाई गई अस्थायी रूप से बनाई गई 40दुकानें, प्रशासन ने 150दुकानों को किया चिन्हित

खबर रुद्रप्रयाग से जहाँ गौरीकुंड में हाइवे किनारे अस्थाई रूप से बनाई गई 40 दुकानों को प्रशासन ने खाली करने के साथ ध्वस्त कर दिया है। गौरीकुंड से सोनप्रयाग तक कुल 150 दुकानें चिन्हित की गई हैं। उखीमठ के उप जिलाधिकारी जितेंद्र वर्मा ने यह जानकारी दी।


गौरतलब है की गौरीकुंड में भूस्खलन में लापता हुए 17 लोगों की खोजबीन के लिए रेस्क्यू सुबह 5.30 बजे से जारी है। एनडीआरएफ, एसडीआरएफ सहित अन्य संस्थाओं के जवान खोजबीन में जुटे हैं। वहीं क्षेत्र में सुबह से लगातार बारिश भी हो रही है।


बता दें की रुद्रप्रयाग में मौसम खराब होने के कारण मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का गौरीकुंड दौरा रद्द हो गया है। दुर्भाग्य से रुद्रप्रयाग देश के 10 सबसे अधिक भूस्खलन खतरे वाले जिलों में से पहले नंबर पर है। इसकी तस्दीक पिछले तीन-चार दशकों के दौरान जिले में भूस्खलन की वे बड़ी घटनाएं हैं, जिनमें हजारों लोग मारे गए या लापता हो गए।


2013 में केदारनाथ में हुए भूस्खलन और बाढ़ में 4500 लोग मौत के आगोश में सो गए थे या नामो-निशान मिट गया।और अब गौरीकुंड भूस्खलन हादसे ने भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के राष्ट्रीय सुदूर संवेदी केंद्र (एनआरएससी) की उस भूस्खलन मानचित्र रिपोर्ट पर मुहर लगाई है।

यह भी पढ़े –*BREAKING NEWS :  इमरान खान गिरफ्तार: तोशाखाना मामले में 3 साल की सज़ा और 5 साल चुनाव लड़ने पर लगा बैन*


उपग्रह से लिए गए चित्रों के आधार पर तैयार की गई रिपोर्ट बताती है कि रुद्रप्रयाग जिले को देश में भूस्खलन से सबसे अधिक खतरा है।भूस्खलन जोखिम के मामले में देश के 10 सबसे अधिक संवेदनशील जिलों में टिहरी दूसरे स्थान पर है।

Related posts

पहाड़ों मे मौसम खरब होने की वजह से रुद्रप्रयाग मे चट्टान के गिरने से कार हुई चकनाचूर,

doonprimenews

केदारनाथ में बीते 40 दिनों में 200 टन निर्माण सामग्री पहुंचा चुका है चिनूक हेलीकॉप्टर, पुनर्निर्माण कार्यों के लिए ली जा रही है चिनूक की सहायता

doonprimenews

पीएम के ड्रीम प्रोजेक्ट से मिट रहे आपदा के जख्म, पुनर्निर्माण कार्यों से सज -संवर रही केदारपुरी, स्थलीय निरीक्षण के लिए केदारनाथ पहुंचे सीएम धामी

doonprimenews

Leave a Comment