Doon Prime News
uttarakhand

यहां एक बच्ची को बहला-फुसलाकर मैकेनिक ले गया पठानकोट, कई बार उसके साथ किया दुष्कर्म।

उत्तराखंड से एक बड़ी खबर सामने आ रही है खबर के मुताबिक बताया जा रहा है कि यहां पहाड़ की भोली-भाली बेटियां दूसरे समुदाय के युवकों के निशाने पर हैं। ये लोग उन्हें बहला-फुसलाकर अपने साथ ले जा रहे हैं, उनके साथ दरिंदगी कर रहे हैं। वहीं देहरादून में एक ऐसा ही मामला सामने आया है। यहां घर में काम करने आए एक मैकेनिक ने किशोरी को अपने जाल में फंसा लिया। मुस्लिम युवक की बातों में आकर किशोरी भी अपना घर छोड़कर उसके साथ चली गई।


वहीं, आरोप है कि युवक उसे अपने साथ पठानकोट ले गया, जहां उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया गया। बहरहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है। घटना नेहरू कॉलोनी क्षेत्र की है। 11 अप्रैल को यहां रहने वाली किशोरी घर से बिना बताए लापता हो गई। वो अपने कपड़े और दस्तावेज लेकर कहीं चली गई थी।

बताया जा रहा है कि परिजन उसे ढूंढते रहे, लेकिन बच्ची का कुछ पता नहीं चला। तब उन्होंने थाने में शिकायत की। कॉल डिटेल खंगालने पर पता चला कि कारगी चौक क्षेत्र में रहने वाला एक मुस्लिम युवक उसे अपने साथ ले गया है। आरोपी की लोकेशन पठानकोट में मिली। पुलिस टीम ने आरोपी मुराद आलम निवासी ग्राम खोजा नगला, छपार, मुजफ्फरनगर (उप्र) को पठानकोट से गिरफ्तार कर लिया, साथ ही किशोरी को उसके चंगुल से आजाद कराया। पूछताछ में पता चला कि आरोपी मुराद मैकेनिक का काम करता है।

यह भी पढ़ें – *अगर आप भी ऐसी डाइट की तलाश में हैं जो आपके ब्लड से लेकर शरीर में जमी वसा को पिघला सके तो, इन पांच साबुत  अनाज क्या करें सेवन।*
आपको बता दें कि कुछ समय पहले वो किशोरी के घर गया था, जहां दोनों की जान-पहचान हो गई। इसके बाद आरोपी किशोरी को बहला-फुसलाकर दिल्ली ले गया। किशोरी ने बताया कि आरोपी ने पठानकोट में उसके साथ कई बार रेप किया, विरोध करने पर जान से मारने की धमकी भी दी। बहरहाल आरोपी पुलिस की गिरफ्त में है, उससे पूछताछ की जा रही है।

Related posts

खराब मौसम के चलते भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का उत्तरकाशी दौरा रद्द

doonprimenews

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय में चिकित्सा शिक्षा एवं चिकित्सा स्वास्थ्य विभाग की बैठक लेते हुए अधिकारियों के लिए जारी किए निर्देश.

doonprimenews

Uttarakhand :आज और कल बदल सकता है मौसम का मिजाज,ठंड बढ़ने की भी संभावना

doonprimenews

Leave a Comment