Doon Prime News
dehradun

Dehradun : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खिलाड़ियों एवं प्रशिक्षकों को किया पुरस्कृत, उत्तराखण्ड खेल रत्न और द्रोणाचार्य अवॉर्ड दिया

खबर देहरादून से जहाँ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खिलाड़ियों को खेल रत्न और प्रशिक्षकों को द्रोणाचार्य अवार्ड से पुरस्कृत किया। कार्यक्रम में वर्ष 2019-20, 2020-21 एवं 2021-22 तक के देवभूमि उत्तराखण्ड खेल रत्न पुरस्कार, देवभूमि उत्तराखण्ड द्रोणाचार्य पुरस्कार, लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार एवं वर्ष 2021 एवं 2022 में राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में पदक विजेता खिलाड़ियों एवं उनके प्रशिक्षकों को नकद पुरस्कार प्रदान किए गए।


जी हाँ,पुरस्कारों के साथ ही वर्ष 2021 एवं 2022 के राष्ट्रीय स्तर के 168 पदक विजेता खिलाड़ियों एवं 42 प्रशिक्षकों को नकद पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इसके लिए खिलाड़ियों एवं प्रशिक्षकों को 2.08 करोड़ की धनराशि वितरित गई।


इन्हें मिला देवभूमि उत्तराखण्ड खेल रत्न पुरस्कार
वर्ष 2019-20 के लिए बैडमिंटन खिलाड़ी लक्ष्य सेन
वर्ष 2020-21 के लिए एथलेटिक्स चन्दन सिंह


इन्हें मिला देवभूमि उत्तराखण्ड द्रोणाचार्य पुरस्कार
वर्ष 2019-20 के लिए बैडमिंटन प्रशिक्षक धीरेन्द्र कुमार सेन
वर्ष 2020-21 के लिए ताईक्वांडो प्रशिक्षक कमलेश कुमार तिवारी
वर्ष 2021-22 के लिए तीरंदाजी प्रशिक्षक संदीप कुमार डुकलान


लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड
वर्ष 2021-22 का लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार सुरेश चन्द्र पांडे को एथलेटिक्स खेल में उल्लेखनीय योगदान के लिए प्रदान किया जाएगा।

बता दें की खेल विभाग के अधिकारियों ने जानकारी दी की राज्य में कोविड एवं अन्य वजहों से पिछले चार वर्षों से खिलाड़ियों और खेल प्रशिक्षकों को पुरस्कृत नहीं किया जा सका था, लेकिन अब पुरस्कारों की घोषणा के बाद इन्हें पुरस्कृत किया जाएगा।

यह भी पढ़े –*Dehradun :आंचल दूध के सैंपल फेल होने पर शासन ने डीएम को दिए जांच के आदेश, एक सप्ताह में रिपोर्ट उपलब्ध कराने के दिए निर्देश*


वहीं द्रोणाचार्य, खेल रत्न एवं लाइफ टाइम अचीवमेंट अवाॅर्ड के लिए खिलाड़ियों एवं खेल प्रशिक्षकों का इंतजार खत्म होने जा रहा है, लेकिन हिमालय पुत्र पुरस्कार के लिए खिलाड़ियों को अभी इंतजार करना होगा। वर्ष 2022 में शासनादेश होने के बावजूद विभाग की ओर से अभी इसके लिए आवेदन नहीं मांगा गया है।

Related posts

मेधावी छात्र सम्मान समारोह में बोले शिक्षा मंत्री-मेधावी छात्रों से मिले सुझावों की बुकलेट प्रकाशित करेगा शिक्षा विभाग

doonprimenews

Dehradun :आज होगी मुख्यमंत्री धामी की अध्यक्षता में प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक, उच्च शिक्षा, प्राथमिक शिक्षा समेत विभिन्न अहम प्रस्तावों पर लगेगी मुहर

doonprimenews

Dengue: देहरादून में बढ़ा डेंगू का प्रकोप, 1100 से ज्यादा मामलों की पुष्टि, स्वास्थ्य विभाग ने जारी की गाइडलाइन

doonprimenews

Leave a Comment