Doon Prime News
dehradun

बेखौफ हथियारबंद बदमाशों ने दिनदहाड़े एक स्कूल संचालक के घर में लूट की वारदात को दिया अंजाम, सोने के जेवर और करीब 12 हजार की नगदी लेकर हुए फरार।

देहरादून से एक बड़ी खबर सामने आ रही है खबर के मुताबिक बताया जा रहा है कि यहां बेखौफ हथियारबंद बदमाशों ने दिन दहाड़े एक स्कूल संचालक के घर में लूट की वारदात को अंजाम दिया। बताया जा रहा है कि बदमाशों ने परिवार की महिलाओं को तमंचे और चाकू के बल पर बंधक बनाकर लूट की। बदमाश सोने के कई जेवर और करीब 12 हजार की नगदी लूटकर फरार हो गए।

बताया जा रहा है कि घटना दोपहर करीब 12 बजे नेहरू कॉलोनी सी ब्लॉक में वीके अग्रवाल के घर की है। अग्रवाल एमडीडीए से इंजीनियर पद से रिटायर हैं। उनका बेटा संदीप नेहरू कॉलोनी में ही सेंट एनी स्कूल चलाता है। आज दोपहर संदीप की पत्नी, बहन और मां घर में मौजूद थे।

यह भी पढ़ें- *Dehradun :SGRRU के प्रथम दीक्षांत समारोह में पहुंचे सीएम धामी,छात्र -छात्राओं को डिग्री और मेडल देकर किया सम्मानित*

इसी के साथ करीब बारह बजे उनके घर में एक युवक घुसा। उसके पीछे तीन और बदमाश घुस गए। इनमें से एक के पास तमंचा और तीन के पास चाकू था। घर के नीचे हिस्से में वीके अग्रवाल की पत्नी और बेटी थीं। बदमाशों ने उन्हें डराते हुए जेवर और कीमती सामान मांगा।
आपको बता दें कि दोनों महिलाओं ने जेवर और नगदी दे दी। इसी बीच ऊपर कमरे में मौजूद संदीप की पत्नी ने शोर सुनकर अपने पति को फोन किया। यह सुनकर बदमाश वहां से भाग निकले। बताया जा रहा है कि बदमाश स्कूटी से आए थे। एसपी सिटी सरिता डोबाल ने बताया कि बदमाश चार थे। उनकी तलाश की जा रही है। वहीं,पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर छानबीन शुरू कर दी है

Related posts

दिनेशपुर के आस-पास के ग्रामीण को मिल रही गैस की होम डिलीवरी

doonprimenews

Dehradun के ZOO में होगा अब बाघ बाघिन का दीदार, जल्द देखने को मिलेगा Royal Bengal Tiger का जोड़ा।

doonprimenews

जमीला उर्फ पूजा शर्मा: दुष्कर्म के झूठे आरोपों में फंसाने वाली महिला , कारनामे पढ़कर रह जाएंगे हैरान

doonprimenews

Leave a Comment