Doon Prime News
uttarakhand

Lok Sabha Election 2024: उत्‍तराखंड में ‘करो या मरो’ के अंदाज में लड़ेगी कांग्रेस, भाजपा की काट को पहली बार उठाया ये कदम

कांग्रेस लोकसभा का चुनावी समर उत्तराखंड में करो या मरो के अंदाज में लड़ने जा रही है। लगातार दो लोकसभा चुनाव में हार चुकी पार्टी पर अब तीसरे चुनाव में दबाव बढ़ गया है। मुकाबले के लिए पार्टी के पूरे प्रचार तंत्र को बेहद सावधानी से खड़ा किया गया है। लोकसभा चुनाव का यह पांचवां महासमर कांग्रेस के लिए निर्णायक बन चुका है।

कांग्रेस लोकसभा का चुनावी समर उत्तराखंड में करो या मरो के अंदाज में लड़ने जा रही है। 11,729 बूथ कमेटी और सांगठनिक दृष्टि से तैयार किए गए 1,000 मंडलम पार्टी के प्रचार तंत्र को आमजन से जोड़ने का बड़ा और महत्वपूर्ण माध्यम बन रहे हैं। भाजपा से मिलने वाली कड़ी चुनौती की प्रभावी काट को ध्यान में रखकर पहली बार प्रमुख विपक्षी दल ने प्रदेश व जिलों के साथ में ब्लाकों से लेकर बूथ स्तर तक वार रूम तैयार किए है। केंद्रीय नेतृत्व और प्रदेश स्तर पर बनने वाली चुनावी रणनीति त्वरित सबसे निचले स्तर पर पहुंचेगी। साथ ही बूथ स्तर पर पार्टी की कमान संभालने वाले योद्धाओं को आवश्यकता के अनुसार शीघ्रता से चुनाव सामग्री पहुंचाई जा सकेगी।

यह भी पढ़े: सीवर लाइन की खुदाई के दौरान मलबे के नीचे दबे दो मजदूर, एक की मौत दूसरा गंभीर घायल

अलग उत्तराखंड राज्य बनने के बाद लोकसभा चुनाव का यह पांचवां महासमर कांग्रेस के लिए निर्णायक बन चुका है। लगातार दो लोकसभा चुनाव में हार चुकी पार्टी पर अब तीसरे चुनाव में दबाव बढ़ गया है। कांग्रेस इस चुनौती को महसूस कर रही है। प्रदेश में राजनीतिक अस्तित्व बचाने के लिए पार्टी ने इस बार पूरी तैयारी की है। मुकाबले के लिए पार्टी के पूरे प्रचार तंत्र को बेहद सावधानी से खड़ा किया गया है। केंद्रीय नेतृत्व की स्वयं इसमें बड़ी रुचि है। यह केंद्रीय नेतृत्व का ही आग्रह रहा कि बूथ स्तर पर इकाइयों को गठित करने पर विशेष ध्यान दिया गया है।

प्रदेश कांग्रेस संगठन ने इस बार मंडलम इकाइयों के रूप में नया प्रयोग किया है। लगभग न्याय पंचायत स्तर पर ऐसी 1,000 मंडलम इकाइयां गठित की गई हैं। इनका गठन नगरों और ग्रामीण क्षेत्रों, दोनों में किया गया है। मंडलम इकाइयों को खड़ा कर विपक्षी दल का प्रयास अधिक संख्या में मतदाताओं से सीधे जुड़ने का है।पार्टी की चुनाव प्रचार की रणनीति को धार देने और विरोधियों पर भी इसके माध्यम से नजर रखी जाएगी। यह इकाई बूथ और ब्लाक के बीच समन्वय का कार्य भी करेगी। दो महीने का विशेष अभियान चलाकर इन इकाइयों को मूर्त रूप दिया गया है।

चुनाव में मीडिया प्रभारी और मीडिया समन्वयकों की महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी। कांग्रेस नेतृत्व ने डा चयनिका उनियाल को प्रदेश कांग्रेस मीडिया विभाग का प्रभारी बनाया है। प्रदेश कांग्रेस मीडिया विभाग ने लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत लोकसभा क्षेत्रवार, जिलेवार और मंडलवार मीडिया समन्वयक नियुक्त किए हैं।यही नहीं, इंटरनेट मीडिया के विभिन्न प्लेटफार्म का लोकसभा चुनाव में उपयोग किया जाएगा। इन प्लेटफार्म पर एक क्लिक पर सभी सूचनाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। 1,000 इंटरनेट मीडिया ग्रुप बनाए गए हैं। प्रत्येक लोकसभा क्षेत्र में 500 वाट्सएप ग्रुप भी बनाए जा रहे हैं।

संघ के 32 आनुषांगिक संगठनों का भी लाभ उत्तराखंड में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 32 आनुषांगिक संगठन विभिन्न क्षेत्रों में सेवा कार्यों से जुड़े हैं। राष्ट्रीय विचारधारा से ओतप्रोत इन संगठनों के धरातल पर कार्य करने का लाभ भी चुनाव में भाजपा को मिलेगा।पार्टी इकाइयों व पदाधिकारियों के स्तर पर बनाए गए वाट्सएप ग्रुप चुनावी कार्यक्रमों की तत्काल सूचना देने और इनके तत्काल क्रियान्वयन में पार्टी ने इकाई और पदाधिकारी स्तर पर वाट्सएप ग्रुप बनाए हैं। इनमें प्रांतीय पदाधिकारियों, मोर्चा व प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्षों साथ ही जिलाध्यक्षों, जिला प्रभारियों, मंडल अध्यक्षों और विधायकों के अलग-अलग वाट्सएप ग्रुप शामिल हैं।

चुनाव में अच्छे प्रदर्शन को ध्यान में रखकर एआइसीसी के निर्देश पर 70 विधानसभा क्षेत्रों के प्रभारी भी नियुक्त किए गए हैं। प्रभारी पार्टी के कार्यक्रमों और संगठनात्मक गतिविधियों की सूचना प्रदेश और केंद्रीय नेतृत्व को उपलब्ध करा रहे हैं। प्रभारियों की बूथ कमेटी और मंडल इकाइयों के सत्यापन में भूमिका रही है।लोकसभा चुनाव के दौरान विधानसभा क्षेत्रवार इनके फीडबैक के अनुसार ही पार्टी चुनाव प्रचार गतिविधियां संचालित करेगी। इसके साथ ही पांच लोकसभा क्षेत्रों के लिए समन्वयकों की तैनाती भी की गई है। प्रत्याशियों के चयन में योगदान देने के बाद ये समन्वयक लोकसभा क्षेत्रवार चुनावी गतिविधियों को लेकर भी सक्रिय रहेंगे।

Related posts

नैनीताल हाईकोर्ट ने न्यायिक अधिकारियों का किया तबादला,जानिए पूरी लिस्ट

doonprimenews

उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने पीसीएस-जे के इंटरव्यू की तारीख की घोषित, 23 दिसंबर को होगा इंटरव्यू, 10 नवंबर को मुख्य परीक्षा के परिणाम हुए थे जारी

doonprimenews

Uttarakhand:हर घर नल से जल का काम पकड़ेगा रफ्तार,जल जीवन मिशन योजना के लिए जल शक्ति मंत्रालय ने 403करोड़ की तीसरी किश्त करी जारी

doonprimenews

Leave a Comment