Doon Prime News
chamoli

जोशीमठ पहुंचे रक्षामंत्री राजनाथ सिंह,जोशीमठ -मलारी हाईवे समेत देश के विभिन्न जगहों की 35परियोजनाओं का किया लोकार्पण

खबर रक्षामंत्री राजनाथ सिंह आज शुक्रवार को जोशीमठ के ढाक पहुंचे। यहां से उन्होंने भारत-चीन सीमा को जोड़ने वाले जोशीमठ-मलारी हाईवे समेत देश के विभिन्न जगहों की 35 परियोजनाओं का लोकार्पण किया, जिसमें 28 पुल और छह सड़के शामिल हैं।


बता दें की रक्षा मंत्री दोपहर करीब 12 बजे हेलिकॉप्टर से जोशीमठ पहुंचे और वहां से सड़क मार्ग से ढाक पहुंचे। इस दौरान सुरक्षा चाक चौबंद रही। सभी पुलिसकर्मी निर्धारित समय से तीन घंटे पहले ड्यूटी स्थल पर पहुंचे।


वहीं कुछ सीमावर्ती राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में प्राकृतिक आपदाओं की बढ़ती संख्या पर चिंता व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि यह पता लगाने के लिए हमें अध्ययन की जरूरत है कि क्या सीमावर्ती राज्यों में प्राकृतिक आपदाओं के बढ़ने में दुश्मनों का हाथ है।


इतना ही नहीं उन्होंने कहा, जलवायु परिवर्तन अब केवल मौसम संबंधी घटना नहीं है, बल्कि राष्ट्रीय सुरक्षा से भी जुड़ा है। कहा कि सीमा क्षेत्र के बुनियादी ढांचे के विकास के लिए मोदी सरकार का दृष्टिकोण पिछली सरकारों के दृष्टिकोण से अलग है।

यह भी पढ़े –*गर्भगृह में 5 साल के श्याम वर्ण रामलला, हाथ में सोने का तीर-धनुष; मनमोहक तस्वीर की पूरी झलक*


हम सीमावर्ती क्षेत्रों को बफर जोन के रूप में नहीं मानते हैं। हमारे लिए वे हमारी मुख्यधारा का हिस्सा हैं। हम अपनी विकास यात्रा को समुद्र से सीमाओं तक ले जाना चाहते हैं। यही कारण है कि हम अपने सीमावर्ती क्षेत्रों में विश्व स्तरीय बुनियादी ढांचे का निर्माण भी कर रहे हैं।

Related posts

Hemkund Sahib :अटलाकुड़ी ग्लेशियर प्वाइंट के पास ग्लेशियर खिसकने से यात्रा मार्ग हुआ बंद, बर्फ में दबा महिला यात्री का शव हुआ बरामद

doonprimenews

सीएम धामी ने गैरसैंण में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का किया अचानक निरीक्षण, अस्पताल में सुविधाओं की जानकारी के साथ ही जाना मरीजों का हालचाल

doonprimenews

Chamoli :आर्मी की मधुर बैंड धुनों के साथ आज अपने मंदिर के लिए रवाना हुई चतुर्थ केदार रुद्रनाथ की डोली,20मई को खुलने है श्रद्धालुओं के लिए कपाट

doonprimenews

Leave a Comment