Doon Prime News
Uncategorized dehradun uttarakhand

उत्तराखंड की मशहूर कलाकार गीता उनियाल का हुआ निधन CM धामी ने जताया दुख जानिए क्या है कारण

20 फरवरी 2024 को उत्तराखंड की मशहूर अभिनेत्री गीता उनियाल का निधन हो गया | ये ख़बर नाट्य मंच के अध्यक्ष अभिनेता बलदेव राणा ने अपने फेसबुक के माध्यम से दी उन्होंने बताया कि गीता उनियाल ने अपने घर पर आख़री सांस ली आपको बता दें गीता उनियाल पिछले कई वर्षों से कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से पीड़ित थी। गीता उनियाल का निधन उत्तराखंड की संस्कृति के लिए बड़ी क्षति है जिसकी भरपाई कोई नहीं कर सकता है।
गीता उनियाल ने उत्तराखंड की संस्कृति को दी एक नई पहचान|

गीता उनियाल वो नाम है जिसने उत्तराखंड की संस्कृति को एक नई दिशा दी।

देश-विदेश के मंचों पर गीता उनियाल ने उत्तराखंड की संस्कृति को नई पहचान दे कर उत्तराखंड और उत्तराखंड के लोगों को गर्व महसूस कराया है। गीता ने कई एल्बम में काम किया और अपनी एक अलग पहचान बनाई। पहाड़ी गानों में अक्सर वो अपनी कलाओ के साथ नजर आई हैं |

कैंसर से थीं पीड़ित

दून पुलिस के हत्थे चढ़ा राज्य सम्पत्ति विभाग का फर्जी अधिकारी, नौकरी का फर्जी नियुक्ति पत्र बनाकर करी थी धोखाधडी

गीता उनियाल अपने आप में एक रोल मॉडल थीं । वह उत्तराखंड की शांन थी और दुनिया भर के लोग उन्हें काफी प्यार करते है | एक्टिंग में अपनी पहचान बनाने वाली गीता कैंसर जैसी घातक बीमारी से जूझ रही थीं। साल 2020 में उन्हें कैंसर होने का पता चला था। आर्थिक तंगी और मानसिक अवसाद के बाद भी उन्होंने हार नहीं मानी थी।

सीएम धामी ने जताया दुख

उतराखंड मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गीता उनियाल के निधन पर शोक जताया है। उन्होंने अपने एक्स अकाउंट पर लिखते हुए बताया कि विभिन्न उत्तराखण्डी गीतों में अभिनय करने वाली उत्तराखण्ड फिल्म जगत से जुड़ी प्रसिद्ध अभिनेत्री गीता उनियाल जी के निधन का समाचार अत्यंत दु:खद है। भागवान से प्रार्थना है कि पुण्यात्मा को श्रीचरणों में स्थान एवं शोक संतप्त परिजनों, प्रशंसकों को यह असीम दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

Related posts

इंसान ही नहीं जानवरों को भी होती है उम्रकैद की सजा, उत्तराखंड में यहाँ 9गुलदार काट रहे जेल में सज़ा

doonprimenews

Uttarakhand News- हेमकुंड साहिब (Hemkund Sahib) बर्फ से ढका, गोविंद घाट से सात किमी की दूरी तक तीन फीट बर्फ जमीं

doonprimenews

देहरादून के ओल्ड मसूरी मार्ग पर खाई में गिरे दो युवक, एसडीआरएफ ने किया रेस्क्यू

doonprimenews

Leave a Comment