Doon Prime News
tech

Motorola का ये स्मार्टफोन मार्केट में मचा देगा धमाल,खतरनाक लुक के साथ कीमत होगी बिलकुल कम,यहां जानिए सबकुछ

Motorola

Motorola एक और G सीरीज स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है, जिसे Moto G72 का नाम दिया गया है इस डिवाइस को कथित तौर पर यूएस फेडरल कम्युनिकेशंस कमीशन( FCC) टेलीकॉम्युनिकेशन और डिजिटल गवर्नमेंट। रेगुलेटरी अथॉरिटी TDRA (UAE) ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) और IMEI सहित कई प्रमाणन साइटों पर देखा गया है। लिस्टेड डिवाइस के पिछले साल लॉन्च किए गए Moto G71 का उत्तराधिकारी होने की उम्मीद है।

Moto G72 जल्द ही होगा भारत में लॉन्च

सबसे पहले MySmartPrice द्वारा देखा गया था Moto G72 स्मार्टफोन FCC, TDRA और BIS साइटों के साथ साथ IMEI डेटाबेस पर मॉडल नंबर XT2255 के साथ दिखाई दिया है। इस डिवाइस की FCC लिस्टिंग से पता चला कि यह 5,000 mAh बैटरी कैपेसिटी के साथ उपलब्ध कराया जाएगा। यह एनएफसी और ब्लूटूथ कनेक्टिविटी ऑप्शंस के लिए समर्थन करने के लिए भी लिस्टेड है।

Moto G72 होगा झटपट चार्ज

इसके अलावा प्रकाशन ने डेमको सर्टिफिकेशन का हवाला देते हुए बताया कि फ़ोन को 33W फास्ट चार्जिंग के लिए समर्थन मिल सकता है। इसके अलावा Moto G72 की BIS लिस्टिंग से पुष्टि होती है। इस डिवाइस को भारत में भी लॉन्च किया जाएगा। हाल ही में मोटोरोला, भारतीय और ग्लोबलली दोनों बाजारों में बहुत ही सारे फ़ोन लॉन्च कर रहा है। इसी महीने की शुरुआत में उसने भारत में Moto G32 और Moto G62 का अनावरण किया। इसके अलावा lenovo के स्वामित्व वाली कंपनी ने 8 सितंबर को ग्लोबल मार्केट में तीन एज सीरीज के स्मार्टफोन लॉन्च करने की पुष्टि की है।

यह भी पढ़े – Dehradun : साइबर सेल का सराहनीय कार्य, युवक ने ऑनलाइन ऐसे गवा दिए थे 6 लाख रुपए, अब साइबर सेल ने लौटाई राशि

Moto G72 के स्पेसिफिकेशन्स

जैसा कि बताया गया है Moto G72 जल्द ही Moto G71 के उत्तराधिकारी के रूप में लॉन्च किया जाएगा। जो इस साल की शुरुआत में भारत Qualcomm Snapdragon 695 SoC, 5,000mAh की बैटरी 33W TurboPower फास्ट चार्जिंग, और बहुत कुछ के साथ शुरू हुआ था। डिवाइस में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप किया गया है और एक पंच होल दिया गया है। इसके साथ ही 6.4 इंच AMOLED डिस्प्ले भी शामिल है। यह बेस 6GB +128GB वेरियंट के लिए ₹15,999 की कीमत के साथ आया है। उम्मीद है कि Moto G72 की कीमत इसके आस पास ही रहेंगी।

Related posts

क्या आप भी 10,000 से कम कीमत वाला स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं तो ये आपके लिए है, यहां देखे लिस्ट

doonprimenews

ऑनर ला रहा है अपना धमाकेदार डिजाइन और कलरर स्मार्टफोन।

doonprimenews

Poco ला रहा है एक और सस्ता स्मार्टफोन , इस फोन में मिलेंगे बहुत सारे धमाकेदार फीचर

doonprimenews

Leave a Comment