Doon Prime News
sports

दूसरे भारतीय बल्लेबाज और नंबर वन वाले ओवरऑल 23वें बल्लेबाज बने Surya kumar Yadav, इस पाकिस्तानी बल्लेबाज को छोड़ा पीछे

Surya Kumar Yadav

भारत के स्टार बैट्समैन Surya kumar Yadav ICC की ताजा T20 रैंकिंग में दुनिया के नंबर वन बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने इस मामले में पाकिस्तान के Mohmmaed Rijwaan को भी पछाड़ दिया है। ताजा ICC रैंकिंग में Surya Kumar Yadav के 863 रेटिंग प्वाइंट हैं। वही Rijwaan के लिए 842 रेटिंग पॉइंट हैं। Surya Kumar Yadav ने Rijwaan पर 21 रेटिंग प्वाइंट की बढ़त बनाकर रखी है।

Suryakumar Yadav T20 रैंकिंग में नंबर वन वाले ओवरऑल 23 वें बल्लेबाज हैं। वहीं वह यह मुकाम हासिल करने वाले सिर्फ दूसरे भारतीय बल्लेबाज हैं। इससे पहले Virat Kohli ने सितंबर 2014 से लेकर दिसंबर 2017 के बीच 1013 दिनों तक नंबर वन T20 बैटर रह चूके हैं। 863 रेटिंग प्वाइंट भारतीय बल्लेबाज द्वारा हासिल किया गया दूसरा बेस्ट रेटिंग पॉइंट है। कोहली ने सितंबर 2014 में 897 रेटिंग प्वाइंट हासिल किया था।

Surya Kumar Yadav इस साल T20 में शानदार फॉर्म में दिख रहे हैं। वह इस साल ओवरऑल इस फॉर्मेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज भी हैं उन्होंने साल 2022 में अब तक 27 मैचों में 41.95 की औसत और 183.80 के स्ट्राइक रेट से 956 रन बनाए हैं। Surya Kumar Yadav ने इस साल एक सेंचुरी भी बनाई है। उन्होंने इस साल इंग्लैंड के खिलाफ़ 117 रन की पारी खेली थी। इस साल Surya Kumar Yadav ने T20 अंतरराष्ट्रीय में एक सेंचुरी और आठ हाफ सेंचुरी बनाई है।

Mohmmaed Rijwaan के बाद Surya Kumar Yadav लिस्ट में दूसरे नंबर पर हैं। उन्होंने इस साल 21 मैचों में 123.84 के स्ट्राइक रेट से 888 रन बनाए हैं। वहीं तीसरे नंबर पर जिंबाब्वे के Sikandar Raza है। साल 23 T20 मैचों में151.40 के स्ट्राइक रेट से 701 रन बनाए हैं। इस साल T20 अंतरराष्ट्रीय में सबसे ज्यादा रन बनाने वालो में Virat Kohli चौथे स्थान पर हैं। Virat Kohli ने इस साल 18 मैचों में 140.08 के स्ट्राइक रेट और 55.33 की औसत से अब तक 664 रन बनाए है।

सूर्य कुमार ने कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में पाकिस्तान के बाबर आजम को भी पीछे छोड़ दिया है। अब Surya Kumar Yadav की नजर पाकिस्तान के Rijwaan के रिकॉर्ड पर भी है। कैलेंडर ईयर में T20 अंतरराष्ट्रीय में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड Rijwaan के नाम है। Rijwaan ने साल 2021 में 29 मैचों में 1326 रन बनाए थे। वही बाबर ने 2021 में 29 मैचों में 939 रन बनाए थे। Suryakumar Yadav के नाम 965 रन हैं और उन्होंने बाबर को भी पछाड़ दिया।

यह भी पढ़े – पानी में भी गिर के नहीं ख़राब होगा OPPO का यह Smartphone, काफी कम दामों में है उपलब्ध, जानिए बेहतरीन फीचर्स

Surya Kumar Yadav के नाम एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा छक्के
Surya Kumar Yadav के साथ ही एक कैलेंडर ईयर में T20 अंतर्राष्ट्रीय सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड भी अपने नाम कर चूके हैं। उन्होंने इस साल 2022 में अबतक कुल 55 छक्के लगाए हैं। इस मुकाम को छूने वाले वह पहले खिलाड़ी हैं। इससे पहले एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड मोहम्मद रिजवान के नाम था। रिजवान ने 2021 में 42 छक्के लगाए थे। वहीं मार्टिन गुप्टिल ने भी 2021 में 44 छक्के लगाए थे और वह तीसरे नंबर पर रहे।

Related posts

पाकिस्तान को याद आई औकात, धमकी देने वाले रमीज राजा ने मारा यू टर्न, अब भारत पर कही ये बात

doonprimenews

खिलाड़ियों के रूप में रहा काफी अच्छा प्रदर्शन लेकिन कप्तानी करने में रहे फ्लॉप, जाने कौन हैं वो पांच खिलाड़ी

doonprimenews

इन तीन खिलाड़ियों को छोड़ना मुंबई इंडियंस की सबसे बड़ी गलती, अब पछता रही होगी मुंबई की टीम

doonprimenews

Leave a Comment