अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

शिमला–मनाली में आंधी-तूफान के साथ सीजन की पहली बर्फबारी, कांगड़ा-चंबा में बारिश से जनजीवन प्रभावित

On: January 23, 2026 3:15 AM
Follow Us:

हिमाचल प्रदेश में मौसम ने अचानक करवट ले ली है। शिमला और मनाली में इस साल की पहली बर्फबारी दर्ज की गई है, जिससे पहाड़ी इलाकों में ठंड और बढ़ गई है। वहीं कांगड़ा और चंबा जिलों में बारिश का दौर जारी है। खराब मौसम के चलते कई क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित हो गई है। मौसम विभाग ने 23 जनवरी को भारी हिमपात और तेज आंधी को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, जबकि 26 और 27 जनवरी को भी भारी बर्फबारी की चेतावनी दी गई है।

तेज हवाओं के साथ बदला मौसम

शिमला में देर रात से ही तेज हवाएं चलनी शुरू हो गई थीं, जिसके बाद ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी देखने को मिली। मनाली में भी मौसम ने अचानक रुख बदला और रात होते-होते पहाड़ियों पर बर्फ जमने लगी। चंबा जिले में लगातार बारिश के कारण कई इलाकों में बिजली गुल रही, जिससे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।

शीतलहर से बढ़ी ठंड

वीरवार सुबह बरठीं, हमीरपुर, बिलासपुर, ऊना, मंडी और कांगड़ा में शीतलहर चली। प्रदेश के 20 प्रमुख स्थानों पर न्यूनतम तापमान पांच डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार लाहुल-स्पीति, चंबा और कुल्लू जिलों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और भारी हिमपात की संभावना है।

इन जिलों में येलो अलर्ट जारी

मंडी, कांगड़ा, हमीरपुर, बिलासपुर और सोलन जिलों में आंधी के साथ ओलावृष्टि और बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। 23 जनवरी को शिमला शहर के साथ-साथ मनाली, कुफरी, नारकंडा और सोलंग वैली में भी हिमपात की संभावना जताई गई है। दिन में तेज धूप खिलने के बाद शाम के समय शिमला और कांगड़ा समेत कई इलाकों में बादल छा गए।

तापमान में उतार-चढ़ाव

प्रदेश में दिन के तापमान में करीब तीन डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। अधिकतम तापमान सामान्य से सात डिग्री सेल्सियस तक अधिक रहा। जुब्बड़हट्टी में अधिकतम तापमान में 3.7 डिग्री, नेरी में 2.9, ताबो में 2.7 और हमीरपुर में 2.5 डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई। प्रदेश में सबसे अधिक तापमान नेरी में 25.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। न्यूनतम तापमान में भी एक से दो डिग्री का अंतर देखा गया है।

आगे भी खराब रहेगा मौसम

मौसम विभाग के अनुसार 24 जनवरी को हल्की बारिश और हिमपात हो सकता है, जबकि 26 और 27 जनवरी को प्रदेश के कई हिस्सों में भारी बर्फबारी और वर्षा की संभावना बनी हुई है।

मनाली और शिंकुला में पर्यटकों की रौनक

पर्यटन नगरी मनाली और लाहुल-स्पीति में वीरवार दिनभर धूप खिली रही, लेकिन रात करीब आठ बजे मौसम ने अचानक करवट ली और ऊंची चोटियों पर बर्फबारी शुरू हो गई। शुक्रवार सुबह पर्यटक फोर-बाई-फोर वाहनों में पर्यटन स्थल शिंकुला पहुंचे और दिनभर बर्फ में मस्ती करते नजर आए।

पर्यटन कारोबारी रिगजिन और पलजोर ने बताया कि वीरवार को दारचा के रास्ते शिंकुला की ओर 300 से अधिक फोर-बाई-फोर वाहन रवाना हुए। पर्यटकों ने शिंकुला से करीब 10 किलोमीटर पहले तक जमी बर्फ का भरपूर आनंद लिया।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

​कर्नाटक में भीषण सड़क हादसा: NH-52 पर कार और लॉरी की आमने-सामने की टक्कर, 7 लोगों की दर्दनाक मौत, 2 गंभीर

​ ​महाराष्ट्र में कुदरत का दोहरा प्रहार: भारी बारिश के बीच आधी रात को लगातार 4 बार कांपी धरती, दहशत में घरों से भागे लोग

दिल्ली में बड़ा हादसा: रोहिणी में निर्माणाधीन पांच मंजिला इमारत जमींदोज, मलबे में कई लोगों के दबे होने की आशंका, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

​ट्रंप के एक बयान से कमोडिटी मार्केट में हाहाकार, सोना-चांदी धड़ाम; एक झटके में ₹7355 टूटी चांदी

जयपुर: बेलगाम ट्रक ने गुब्बारे बेचने वालों को कुचला; तीन बच्चों की दर्दनाक मौत, दो घायल

श्रीलंका की जेल में खूनी गैंगवार: दो गुटों के बीच भीषण झड़प में 4 सुरक्षाकर्मियों समेत 25 की मौत, 100 से अधिक घायल

Leave a Comment