अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

हिमाचल प्रदेश: सिरमौर में दर्दनाक हादसा, आग की चपेट में आए तीन घर, पांच लोगों की मौत

On: January 15, 2026 4:37 AM
Follow Us:

हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। जिले के श्रीरेणुकाजी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत धनडूरी पंचायत के तलंगाना गांव में देर रात करीब 3 बजे भीषण आग लगने से तीन घर जलकर राख हो गए। इस दर्दनाक हादसे में पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार आग इतनी तेजी से फैली कि घरों में सो रहे लोगों को संभलने का मौका तक नहीं मिला। हादसे में कविता देवी पत्नी लोकेंद्र सिंह, उनकी दो मासूम बेटियां सारिका (9 वर्ष) और कृतिका (3 वर्ष), तृप्ता देवी (44 वर्ष) और नरेश कुमार की जलकर मौत हो गई। वहीं लोकेंद्र सिंह इस हादसे में झुलस गए हैं, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है।
आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन हरकत में आ गया। एसडीएम संगडाह सुनील कुमार मौके के लिए रवाना हो चुके हैं, जबकि पुलिस टीम भी घटनास्थल पर पहुंचकर जांच में जुट गई है।
इस हादसे से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है। ग्रामीणों में दहशत का माहौल है और प्रशासन द्वारा पीड़ित परिवारों को हर संभव सहायता देने का आश्वासन दिया गया है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

​कर्नाटक में भीषण सड़क हादसा: NH-52 पर कार और लॉरी की आमने-सामने की टक्कर, 7 लोगों की दर्दनाक मौत, 2 गंभीर

​ ​महाराष्ट्र में कुदरत का दोहरा प्रहार: भारी बारिश के बीच आधी रात को लगातार 4 बार कांपी धरती, दहशत में घरों से भागे लोग

दिल्ली में बड़ा हादसा: रोहिणी में निर्माणाधीन पांच मंजिला इमारत जमींदोज, मलबे में कई लोगों के दबे होने की आशंका, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

​ट्रंप के एक बयान से कमोडिटी मार्केट में हाहाकार, सोना-चांदी धड़ाम; एक झटके में ₹7355 टूटी चांदी

जयपुर: बेलगाम ट्रक ने गुब्बारे बेचने वालों को कुचला; तीन बच्चों की दर्दनाक मौत, दो घायल

श्रीलंका की जेल में खूनी गैंगवार: दो गुटों के बीच भीषण झड़प में 4 सुरक्षाकर्मियों समेत 25 की मौत, 100 से अधिक घायल

Leave a Comment