अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

रिश्वत कांड से पुलिस महकमे में हलचल, दारोगा की अलमारी से लाखों की नकदी बरामद

On: May 17, 2025 3:22 AM
Follow Us:

देहरादून स्थित आईएसबीटी पुलिस चौकी में भ्रष्टाचार का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। विजिलेंस विभाग की कार्रवाई में चौकी प्रभारी देवेश खुगशाल को एक लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ दबोचा गया। यह रिश्वत एक जमीन विवाद से संबंधित केस में नाम हटाने की एवज में मांगी गई थी। इस गिरफ्तारी के बाद चौकी में हुई तलाशी के दौरान देवेश की अलमारी से साढ़े तीन लाख रुपये नकद बरामद हुए, जिनका कोई स्पष्ट हिसाब वह नहीं दे सके।

गिरफ्तारी के तुरंत बाद विजिलेंस टीम ने चौकी में देवेश खुगशाल के कार्यालय की तलाशी ली। इस दौरान उनकी अलमारी से न सिर्फ भारी नकदी मिली, बल्कि कुछ संदिग्ध दस्तावेज भी जब्त किए गए हैं। विजिलेंस के अनुसार, बरामद कैश की कोई वैध जानकारी न देने पर उसे जब्त कर लिया गया है। देवेश पहले भी विभिन्न चौकियों जैसे नेहरू कॉलोनी बाईपास व लालतप्पड़ में तैनात रह चुके हैं, और आईएसबीटी क्षेत्र में अवैध परिवहन पर कोई कार्रवाई न करने को लेकर पहले भी सवालों के घेरे में रहे हैं।

इस पूरे घटनाक्रम के बाद केवल खुगशाल ही नहीं, बल्कि पटेलनगर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक हरिओम चौहान पर भी कार्रवाई हुई है। गढ़वाल परिक्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक राजीव स्वरूप ने इस मामले को गंभीर मानते हुए चौहान को हटाने के आदेश दिए, जिसके तहत उन्हें पुलिस कार्यालय स्थानांतरित कर दिया गया है।

देवेश खुगशाल की जगह अब दारोगा हर्ष अरोड़ा को आईएसबीटी चौकी प्रभारी बनाया गया है, लेकिन यह नियुक्ति भी विवादों से घिर गई है। हर्ष अरोड़ा खुद कुछ समय पहले एक जमीन विवाद के मामले में झाझरा चौकी से लाइन हाजिर किए गए थे। ऐसे में एक विवादित अधिकारी की जगह दूसरे विवादित अधिकारी की तैनाती ने पुलिस महकमे की कार्यप्रणाली पर कई सवाल खड़े कर दिए हैं।

यह भी पढ़ें : आईपीएल 2025: बीच सीजन में बड़ा फेरबदल, नए चेहरों को मिला मौका, देखें कौन हुआ अंदर–बाहर

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

​BSF Neutralizes 2 Pakistani Intruders: पंजाब के तरनतारन सीमा पर BSF ने ढेर किए 2 पाकिस्तानी घुसपैठिए

​DBS College Student Clash: देहरादून के डीबीएस कॉलेज में छात्र गुटों की तकरार, कमरे में घुसकर मारपीट और अपहरण का आरोप

​Captain Smit Machhar: ‘हनुमान जी ने बचा लिया’, पीएम मोदी से फोन पर बात कर भावुक हुए कैप्टन स्मित मछार

​”महा वीकेंड” पर पर्यटकों की भारी भीड़ से मसूरी पैक: लंबा जाम लगा, देहरादून पुलिस ने जारी किया Mussoorie Traffic Plan

Ganga River Rafting Season: गंगा की तेज लहरों में फिर शुरू हुआ रोमांच, आगामी वीकेंड पर पर्यटकों की भारी भीड़ जुटने का अनुमान

Dehradun MDMA Drug News: देहरादून में हाइप्रोफाइल MDMA ड्रग के साथ फिर दो छात्र गिरफ्तार, महंगे शौक पूरे करने के लिए करते थे नशा तस्करी

Leave a Comment