Doon Prime News
Breaking News

Breaking News : प्रिंस चार्ल्स की ताजपोशी में शामिल होंगी भारत की बेटी ,इरा दुबे

प्रिंस चार्ल्स

प्रिंस चार्ल्स की ताजपोशी की साक्षी बनेंगे भारत की 1 बेटी इरा दुबे , आज के इस कार्यक्रम में इरा किंग्स स्कॉलर के तौर पर प्रतिभाग कर रही है। ताजपोशी का कार्यक्रम शनिवार को लंदन में किया जाएगा। ब्रिटेन के नए राजा प्रिंस चार्ल्स के ताजपोशी कार्यक्रम में भारत की बेटी इरा दुबे भी साक्षी बनेगी। इरा ने अपने बचपन का काफी समय उत्तराखंड के कोटद्वार में बिताया है। फिलहाल वह लंदन के वेस्ट मिस्टर स्कूल में पढ़ाई कर रही है। किंग्स स्कॉलर के तौर पर भाग ले रहे हैं। ताजपोशी का कार्यक्रम शनिवार को लंदन में किया जाएगा। इरा मूल रूप से झारखंड के गोड्डा जिले से ताल्लुक रखती है, लेकिन कोटद्वार में वह अपने बुआ प्रीति कुमारी के घर काफी बार आई है।


प्रीति कुमारी डिग्री कॉलेज पोखड़ा और राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कोटद्वार में पढ़ चुकी है और फिलहाल डिग्री कॉलेज देवप्रयाग में प्राचार्य है।उसके पिता बैंकिंग सेक्टर में काम करते हैं जबकि उनकी मां ऋतू दुबे प्राइवेट सेक्टर में मैनेजर है। पहली बार छात्राएं होंगी ताजपोशी में शामिल

प्रीती ने बताया कि लंदन का वेस्टमिस्टर स्कूल लगभग 500 साल से भी पुराना है।

परंपरा के मुताबिक राजा याराने की ताजपोशी के कार्यक्रम में वेश मिस्टर स्कूल के केंद्र स्कॉलरशिप पाने वाले छात्र हिस्सा लेते हैं, लेकिन पहली बार स्कॉलरशिप वाली छात्राओं को भी इस समारोह में शामिल होने का मौका दिया जा रहा है, इरा इस समारोह में शिरकत करेंगी। इरा की इस उपलब्धि पर उनके दादा शशिधर दूबे पिता समीर दुबे और मां ऋतू दुबे सहित पूरा परिवार काफी खुश है।

Related posts

Breaking News – दक्ष प्रजापति मंदिर में छोटे कपड़े पहन कर आने वाली महिलाओं और युवतियों को नहीं मिलेगी एंट्री,अखाड़ा परिषद ने की अपील

doonprimenews

दरभंगा में श्री राम की शोभायात्रा पर पथराव ,चार बाइक हुई क्षतिग्रत, पुलिस ने संभाला मोर्चा।

doonprimenews

breaking news :-पीएम मोदी पहुंचे रुद्रपुर, सीएम धामी ने कि पीएम को शंख भेट, प्रदेश अध्यक्ष ने पहनाई पहाड़ी टोपी।

doonprimenews

Leave a Comment