Doon Prime News
Breaking News

भारत से फरार एक और गैंगस्टर की कनाडा में हत्या, NIA की मोस्ट वांटेड लिस्ट में शामिल था नाम। जानिए पूरी खबर।

सुखदूल सिंह दुनिके का संबंध मोस्ट वांटेड अर्श डल्ला गैंग से था। सुखदूल सिंह दुनिके टारगेट किलिंग करने के लिए जाना जाता था।भारत और कनाडा के बीच तल्खी बढ़ती हुई नजर आ रही है। इसी बीच एक और बड़ी खबर सामने आई है। कनाडा में एक और गैंगस्टर सुखदूल सिंह उर्फ सुक्खा दुनिके की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। सुक्खा दुनिके खालिस्तानी आतंकी अर्शदीप सिंह का करीबी था। हालांकि, अभी हमलावरों की पहचान नहीं हो सकी है। कहा जा रहा है कि अज्ञात हमलावरों ने सुक्खा दुनिके की हत्या की है। वो एनआईए की मोस्ट वांटेड लिस्ट में शामिल था। कनाडा से वो भारत विरोधी गतिविधियों को अंजाम देता था।

साल 2017 में दुनिके फर्जी दस्तावेजों की मदद से भारत से कनाडा भाग गया था। सुखदूल सिंह के खिलाफ सात आपराधिक मामले दर्ज हैं। पंजाब क्षेत्र और आसपास के कम से कम 29 गैंगस्टर हैं, जो कानून से बचने के लिए भारत के बाहर शरण ले रहे हैं। वे या तो भारतीय पासपोर्ट पर या नकली-जाली यात्रा दस्तावेजों की मदद से कई सालों पहले नेपाल के रास्ते भारत छोड़कर दूसरे मुल्क चले गए थे।

सुक्खा दुनिके का संबंध मोस्ट वांटेड अर्श डल्ला गैंग से था। वो टारगेट किलिंग के लिए जाना जाता था। खालिस्तानी आतंकवादियों के खिलाफ अपनी कार्रवाई तेज करते हुए एनआईए ने बुधवार को को अर्श डल्ला गैंग पर 10 लाख का इनाम रखा था। NIA ने हरविंदर सिंह संधू उर्फ रिंडा और लखबीर सिंह संधू उर्फ लांडा सहित बब्बर खालसा इंटरनेशनल के पांच कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी के लिए सूचना देने वाले को नकद इनाम देने की घोषणा की थी।

सूत्रों के मुताबिक, दुनिके भारत के पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और राजस्थान में दविंदर बंबीहा गिरोह को सहायता, फंडिंग से मजबूत कर रहा था। उसका झुकाव खालिस्तान समर्थक संगठनों की ओर भी था, लेकिन वह ज्यादातर जबरन वसूली के लिए कॉल करता था और ‘सुपारी’ हत्याओं में शामिल था। दुनिके अपने सहयोगियों और राज्य में अपराधियों की सर्वाधिक वांछित सूची में शामिल लोगों के माध्यम से पंजाब और आसपास के राज्यों में अपराधों को अंजाम दे रहा था। पिछले साल 14 मार्च को दुनिके ने जालंधर के मल्लियां गांव में एक कबड्डी मैच के दौरान अपने साथियों की मदद से कबड्डी खिलाड़ी संदीप सिंह नंगल की हत्या की साजिश रची थी।

Related posts

मिलिंद देवड़ा ने कांग्रेस से दिया इस्तीफा, एकनाथ शिंदे की शिवसेना में होंगे शामिल।

doonprimenews

Breaking News : जेल में बंद नेताओं को प्रचार की अनुमति देने की याचिका दिल्ली हाई कोर्ट में खारिज

doonprimenews

Uttarkashi : पुरोला विवाद के बीच असदुद्दीन ओवैसी ने बार फिर उगला जहर , कहा सोची समझी साजिश

doonprimenews

Leave a Comment