अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

Bla-Bla App के जरिए सीट बुक कर रहे हैं? सतर्क रहें! बुकिंग के बहाने बढ़ रहे अपराध, STF ने तस्कर दबोचा

On: November 15, 2025 10:11 AM
Follow Us:

ऑनलाइन राइड शेयरिंग प्लेटफॉर्म Bla-Bla App के माध्यम से सीट बुक करते समय अब अतिरिक्त सतर्कता जरूरी हो गई है। हाल ही में ऐसे मामलों में बढ़ोतरी हुई है, जहां ऐप बुकिंग को अपराधी गतिविधियों का हथियार बनाया जा रहा है। अपराधियों की बढ़ती सक्रियता को देखते हुए सुरक्षा एजेंसियां यात्रियों को सलाह दे रही हैं कि यात्रा से पहले और दौरान पूरी सावधानी बरतें, अनजान लोगों पर आंख मूंदकर भरोसा न करें और अपनी यात्रा की जानकारी परिजनों को जरूर दें।
इसी बीच, उत्तराखंड STF ने Bla-Bla App का इस्तेमाल कर स्मैक की तस्करी करने वाले एक आरोपी को पकड़ने में सफलता हासिल की है। गिरफ्तार तस्कर की पहचान राहुल, निवासी धर्मशानगली, जिला बिजनौर (उत्तर प्रदेश) के रूप में हुई है। उसके खिलाफ डोईवाला कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया गया है।
एसएसपी STF नवनीत सिंह भुल्लर के अनुसार, बरेली से Bla-Bla App के जरिए सीट बुक कर एक नशा तस्कर के दून पहुंचने की सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर की गई कार्रवाई में शुक्रवार सुबह डोईवाला क्षेत्र में कार से आरोपी राहुल को गिरफ्तार कर लिया गया। तलाशी के दौरान उसके पास से 105 ग्राम स्मैक बरामद हुई।
पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने ये स्मैक बरेली निवासी राशिद नाम के तस्कर से खरीदी थी और इसे ऊंचे दामों पर बेचने के लिए देहरादून ला रहा था। STF अब फरार तस्कर राशिद के बारे में भी सुराग जुटाने में लगी हुई है।
ऐसे मामलों के सामने आने के बाद सुरक्षा एजेंसियों ने राइड बुक करने वाले यात्रियों से अपील की है कि डिजिटल प्लेटफॉर्म्स का उपयोग करते समय सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन अवश्य करें, ताकि यात्रा सुरक्षित और सुगम बनाई जा सके।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ होंगे भारतीय सेना के नए प्रमुख, जनरल उपेंद्र द्विवेदी की लेंगे जगह

दिल्ली-NCR और पश्चिमी यूपी में कुदरत का कहर: 100 किमी/घंटा की रफ्तार से आंधी और ओलावृष्टि का ‘रेड अलर्ट’, कई इलाकों में ब्लैकआउट, घरों में रहने की सलाह

फर्रुखाबाद में सनसनीखेज वारदात: फोन पर विवाद के बाद सिरफिरे आशिक ने घर में घुसकर युवती को मारी गोली, हालत गंभीर

गुरुग्राम में पहिये थमे: वेतन वृद्धि की मांग को लेकर 500 ड्राइवर-कंडक्टर हड़ताल पर, 100 से अधिक सिटी बसों का चक्का जाम

विशाखापत्तनम स्टील प्लांट में भीषण औद्योगिक त्रासदी: धधकती भट्टी से पिघला हुआ लोहा लीक होने से 8 मजदूरों की दर्दनाक मौत, कई झुलसे; मची अफरा-तफरी

पश्चिम एशिया में फिर भड़की युद्ध की चिंगारी: युद्धविराम टूटने के बाद ईरान ने इजरायल पर दागीं मिसाइलें, ट्रंप की सख्त चेतावनी

Leave a Comment