अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

ससुर के सिर में दामाद ने गोली मारकर की हत्या

On: February 9, 2022 6:37 PM
Follow Us:

ससुर के सिर में दामाद ने गोली मारकर की हत्या

 मृतक के बेटे का कहना है कि संजीव ने अपने घरवालों के कहने पर उसके पिता को बेड पर गिराकर सिर में गोली मार दी. गोलियों की आवाज सुनकर जहां पड़ोसी उनके घर की तरफ दौड़े. वहीं, आरोपी उन्हें जान से मारने की धमकी देकर मौके से फरार हो गया.

यह  भी पढ़े- वैक्सीन की दो डोज लगा चुके लोगों को होगा ये फायदा, AIIMS के सर्वे में हुआ खुलासा।

Haryana के sonipat जिले के गांव थाना कला से रिश्तों को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है. जहां एक दामाद ने अपने ससुर की गोली मारकर हत्या कर दी. बताया जा रहा है कि दोनों का पैसों का लेनदेन था और उसी को लेकर झगड़ा चल रहा था. हालांकि गोली लगने के बाद व्‍यक्ति को rohtak PGI रेफर किया गया था, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. फिलहाल police ने मामला दर्ज कर लिया है. वहीं आरोपी दामाद अभी फरार है

मिली जानकारी के अनुसार सोनीपत के  गांव थाना कलां निवासी रमेश कुमार ने अपने बेटी सीमा की शादी करीब 7 वर्ष पहले ककरोला, delhi निवासी संजीव के साथ की थी. ससुराल पक्ष जहां सीमा को प्रताड़ित कर रहा था. वहीं, कई बार पैसों की मांग भी की जा चुकी थी. आरोपी संजीव अपनी पत्नी सीमा को अपने साथ लेकर गांव थाना कला स्थित अपनी ससुराल आया था. इसी बीच फिर से संजीव ने पैसों की मांग की तो रमेश ने खुद की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं होने की बात कही थी, लेकिन फिर भी कहीं से पैसों का इंतजाम करने का आश्वासन दिया था.

रात को संजीव अपने ससुर के साथ एक कमरे में बैठा हुआ था. रमेश के बेटे हर्ष का कहना है कि देर रात संजीव की मां बीरो, बहन गीता, कविता व भांजे सागर, चिंटू, व लवजीत उनके घर पहुंच गए. वह कुछ समझ पाते इससे पहले ही संजीव ने अपने घरवालों के कहने पर उसके पिता को बेड पर गिराकर सिर में गोली मार दी.

गोलियों की आवाज सुनकर जहां पड़ोसी उनके घर की तरफ दौड़े. वहीं आरोपी उन्हें जान से मारने की धमकी देकर मौके से फरार हो गए. गंभीर हालत में वह अपने पिता को पीजीआई, रोहतक लेकर पहुंचे, लेकिन चिकित्सकों ने उसके पिता को मृत घोषित कर दिया. सूचना पर एफएसएल की टीम ने मौके पर पहुंंच कर सबूत जुटाये.

खरखौदा थाना प्रभारी कर्मजीत सिंह ने बताया कि पैसों के लेन देन को लेकर थाना कला निवासी रमेश को उसके दामाद ने सिर में गोली मार कर हत्या की गई है. मृतक के बेटे हर्ष की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांंच शुरू कर दी है. जल्दी ही आरोपियों को गिरफ़्तार कर लिया जायेगा. फिलहाल police ने शव को अपने कब्जे में लेकर postmartum करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया

फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए  यहां क्लिक करें, साथ ही और भी Hindi News ( हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें. व्हाट्सएप ग्रुप को जॉइन करने के लिए  यहां क्लिक करें,

Share this story

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

केंद्र संचालक महिला और उनके पति से पूछताछ करती झारखंड पुलिस की टीम और पास खड़ी पुलिस जीप।

पलामू में अपराधियों का तांडव: लूट का विरोध करने पर प्रज्ञा केंद्र संचालक दंपती को मारी गोली, ₹3 लाख लेकर फरार

पलामू में ममेरी बहन की हत्या के बाद भाई ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान, पुलिस जांच स्थल पर

पलामू में खूनी प्रेम प्रसंग: ममेरे भाई ने बहन की कुल्हाड़ी से की निर्मम हत्या, फिर ट्रेन के आगे कूदकर दी जान

झारखंड के पलामू में कुएं से लापता किशोरी का शव निकालने में जुटी पुलिस और ग्रामीण

झारखंड में सनसनी: कुएं से मिली लापता किशोरी की लाश, प्रेम प्रसंग में हत्या कर शव फेंकने का आरोप; इलाके में दहशत

बिहार के गोपालगंज में कटेया थाना पुलिस द्वारा गौरा गांव में हत्या के मामले की जांच।

बिहार: सनकी पिता का खौफनाक चेहरा; प्रेम प्रसंग से नाराज होकर 19 वर्षीय बेटी को टेबल फैन से पीट-पीटकर मार डाला

दिल्ली के पुल प्रहलादपुर में हत्या के बाद फ्लैट के अंदर जांच करती पुलिस और रखा हुआ छोटा एलपीजी सिलिंडर।

खौफनाक: घरेलू कलह में हैवान बना पति, छोटे गैस सिलिंडर से वार कर पत्नी की बेरहमी से हत्या

अमरोहा हत्या कांड पिपलोती कलां गांव मजदूर की हत्या पुलिस जांच (Amroha Murder Case Piploti Kalan Village)

UP Crime: अमरोहा में रोंगटे खड़े कर देने वाली वारदात; पत्नी और बच्चों के पास सो रहे मजदूर की हाथ-पैर बांधकर गला रेतकर हत्या

Leave a Comment