देहरादून ज्वेलरी शॉप में हुई चोरी का 12 घंटे में खुलासा, दो लाख की चेन समेत आरोपी गिरफ्तार - Doonprimenews
अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

देहरादून ज्वेलरी शॉप में हुई चोरी का 12 घंटे में खुलासा, दो लाख की चेन समेत आरोपी गिरफ्तार

On: August 8, 2025 1:18 PM
Follow Us:

नेहरू कॉलोनी क्षेत्र की एक ज्वेलरी शॉप में हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने मात्र 12 घंटे में खुलासा करते हुए आरोपी को चोरी की गई दो लाख की चेन समेत गिरफ्तार कर लिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, 7 अगस्त को जोगीवाला निवासी वादी जे.एस. असवाल ने नेहरू कॉलोनी थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि एक अज्ञात युवक उनकी ज्वेलरी शॉप में चेन देखने के बहाने आया और मौका मिलते ही करीब दो लाख रुपये की एक पीली धातु की चेन लेकर फरार हो गया। शिकायत के आधार पर थाना नेहरू कॉलोनी में धारा 305(ए) बीएनएस के अंतर्गत मुकदमा पंजीकृत किया गया।

हर दिशा से जुड़ रहा "उत्तराखण्ड"

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल पुलिस टीम को आवश्यक निर्देश दिए गए। पुलिस टीम ने मौके का निरीक्षण कर सीसीटीवी फुटेज खंगाले और मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया।

स्वरोजगार एवं उद्यमिता योजनाएँ

लगातार प्रयासों के चलते पुलिस को बड़ी सफलता मिली। मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने नेहरू ग्राम मजार के पास से एक युवक कुशाग्र बिष्ट पुत्र राजेश बिष्ट (उम्र 20 वर्ष), निवासी पुष्प विहार, नथुवावाला को गिरफ्तार किया। आरोपी के पास से चोरी की गई चेन और स्कूटी (UK-07-FK-5870) बरामद की गई, जिसे उसने घटना के दौरान प्रयोग किया था।

पूछताछ में आरोपी ने कबूल किया कि उसने अपने महंगे शौक पूरे करने के लिए यह चोरी की थी। वह चेन को किसी स्थानीय ज्वेलर को बेचने की फिराक में था, लेकिन पुलिस की सतर्कता के चलते वह अपने मंसूबों में कामयाब नहीं हो पाया।

गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण:

नाम: कुशाग्र बिष्ट

पिता का नाम: राजेश बिष्ट

निवासी: पुष्प विहार लेन नंबर 2, नथुवावाला, थाना रायपुर

उम्र: 20 वर्ष

बरामदगी:

चोरी की गई पीली धातु की चेन (अनुमानित मूल्य ₹2,00,000)

घटना में प्रयुक्त स्कूटी – UK-07-FK-5870

पुलिस टीम में शामिल अधिकारी:

उपनिरीक्षक सुनील नेगी, चौकी प्रभारी जोगीवाला

हेड कांस्टेबल सोबन राणा

कांस्टेबल विपिन सेमवाल

कांस्टेबल श्रीकांत ध्यानी

कांस्टेबल हर्षवर्धन

दून पुलिस की त्वरित कार्रवाई और सटीक सुरागरसी के चलते यह मामला 12 घंटे में सुलझा लिया गया, जिससे स्थानीय व्यापारियों और नागरिकों में पुलिस के प्रति विश्वास और मजबूत हुआ है।

यह भी पढें- रामनगर में स्कूल में बनी मजार पर प्रशासन का एक्शन, जेसीबी से कराया गया ध्वस्तीकरण

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

​Joshimath Helicopter Crash: उत्तराखंड के चमोली में पूरा हुआ रेस्क्यू ऑपरेशन, एम्स भेजे गए सभी 6 शव

​CM Dhami Announcement: उत्तराखंड की हर ग्राम पंचायत में बनेंगे खेल क्लब, अग्निवीरों और PRD जवानों के लिए बड़े ऐलान

Kedartal Avalanche: उत्तरकाशी में केदारताल ट्रेक पर हिमस्खलन, 8 लोग फंसे; NDRF-SDRF का रेस्क्यू ऑपरेशन तेज

Joshimath Helicopter Crash: चमोली में हेलिकॉप्टर हादसे के बाद रेस्क्यू ऑपरेशन तेज, छह लोगों की मौत से उत्तराखंड में शोक

​Valley of Flowers: चमोली का फूलों की घाटी नेशनल पार्क शीतकाल के लिए बंद, 35 हजार से अधिक पर्यटकों ने बनाया रिकॉर्ड

Uttarakhand Officer Transfers: Officials who have remained in the same district for three years will be transferred; the Election Commission has sent a directive—preparations for the 2027 Assembly elections intensify.

Uttarakhand Officers Transfer: उत्तराखंड में तीन साल से एक ही जिले में जमे अफसरों के होंगे तबादले, चुनाव आयोग ने भेजा पत्र; 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारी तेज

Leave a Comment