अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

देहरादून में लिव-इन में रह रही बीसीए छात्रा की प्री-मैच्योर डिलीवरी के बाद मौत, परिजनों को नहीं थी जानकारी

On: February 11, 2026 7:13 AM
Follow Us:

देहरादून में लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही बीसीए तृतीय वर्ष की एक छात्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो जाने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। छात्रा ने कुछ ही दिन पहले आठ माह के गर्भ में सिजेरियन के जरिए प्री-मेच्योर बच्चे को जन्म दिया था। डिलीवरी के बाद उसकी तबीयत लगातार नाजुक बताई जा रही थी। रविवार को अचानक हालत बिगड़ने पर उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। फिलहाल पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है, जिसके बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा।
जानकारी के अनुसार, मृतका ऊधमसिंहनगर जिले के खटीमा क्षेत्र की रहने वाली थी और देहरादून के सुभाषनगर स्थित एक निजी विश्वविद्यालय में बीसीए तृतीय वर्ष की पढ़ाई कर रही थी। वह अपने ही क्षेत्र के मनीष नामक युवक के साथ देहरादून में लिव-इन में रह रही थी। युवक ने भी उसी विश्वविद्यालय से बीएससी न्यूट्रीशन साइंस की पढ़ाई की है। बताया जा रहा है कि दोनों ने अपने लिव-इन संबंध का यूसीसी पोर्टल पर पंजीकरण नहीं कराया था।
पुलिस के मुताबिक, युवती गर्भवती थी और कुछ दिन पहले ही आठ माह में सिजेरियन ऑपरेशन के माध्यम से उसने बच्चे को जन्म दिया था। नवजात शिशु को एनआईसीयू में भर्ती कराया गया है, जहां उसका उपचार जारी है। डिलीवरी के बाद युवती अपने साथी के साथ ही रह रही थी। रविवार को अचानक उसकी तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद युवक उसे अस्पताल लेकर पहुंचा। हालांकि चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
घटना की सूचना मिलते ही खटीमा से युवती के परिजन देहरादून पहुंचे। पुलिस ने मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया और बाद में शव परिजनों को सौंप दिया। प्रारंभिक जांच में यह भी सामने आया है कि युवती के परिजनों को उसके लिव-इन संबंध की जानकारी नहीं थी। परिवार को इस संबंध के बारे में तब पता चला जब डिलीवरी के समय सूचना दी गई।
इंस्पेक्टर पटेलनगर के अनुसार, मामले की गंभीरता को देखते हुए हर पहलू से जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही यह स्पष्ट हो पाएगा कि मौत प्राकृतिक कारणों से हुई या इसके पीछे कोई अन्य वजह है। इस घटना ने शहर में कई सवाल खड़े कर दिए हैं, खासकर लिव-इन संबंधों और कानूनी पंजीकरण को लेकर।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

प्रशासनिक फेरबदल और पत्राचार की जंग में उलझा नैनीताल के 944 पुलिसकर्मियों का वेतन, पूर्व IG के एक आदेश से मचा हड़कंप

उत्तराखंड में मौसम का ऑरेंज अलर्ट: देहरादून समेत 6 जिलों में भारी ओलावृष्टि और अंधड़ की चेतावनी, मैदानी इलाकों में पारा 40 पार

मसूरी में दर्दनाक हादसा: झड़ीपानी शॉर्टकट मार्ग पर गहरी खाई में गिरी सैलानियों की कार, एक महिला का शव बरामद, रेस्क्यू जारी

उत्तराखंड: बागेश्वर के कपकोट में दर्दनाक सड़क हादसा, टाटा 407 खाई में गिरने से ड्राइवर समेत दो की मौत, 4 महिलाएं घायल

पौड़ी गढ़वाल में गुलदार का खौफनाक तांडव: घास लेने गई 60 वर्षीय बुजुर्ग महिला को दिनदहाड़े बनाया निवाला, सिर धड़ से किया अलग; ग्रामीणों में भारी आक्रोश

उत्तराखंड में भीषण गर्मी का तांडव: मैदानी इलाकों में पारा 39 डिग्री के पार, मौसम विभाग ने जारी किया ‘ऑरेंज अलर्ट’

Leave a Comment