अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

हल्द्वानी में डबल मर्डर से दहशत, युवक-युवती के शव पत्थरों से कुचले मिले

On: February 12, 2026 4:27 AM
Follow Us:

हल्द्वानी में उस वक्त सनसनी फैल गई जब बरेली रोड स्थित नवीन मंडी की गल्ला मंडी परिसर में एक युवक और एक युवती के शव संदिग्ध परिस्थितियों में बरामद किए गए। दोनों की बेरहमी से पत्थरों से कुचलकर हत्या की गई थी। गुरुवार सुबह मंडी परिसर में दो शव मिलने की सूचना मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया।
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी तुरंत मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी। फोरेंसिक टीम को भी साक्ष्य जुटाने के लिए बुलाया गया। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि हमलावरों ने युवक और युवती की बेहद निर्मम तरीके से हत्या की है।
मौके से युवक की दो पहचान पत्र (आईडी) बरामद हुई हैं। पुलिस के अनुसार युवक चंपावत जिले का निवासी बताया जा रहा है। युवती की पहचान की प्रक्रिया भी जारी है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और मामले के हर पहलू की बारीकी से जांच की जा रही है।
इस दोहरे हत्याकांड के बाद पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोग घटना से स्तब्ध हैं। फिलहाल पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है और जल्द ही मामले का खुलासा करने का दावा कर रही है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

​Dehradun Kidnapping Attempt Case: देहरादून में महिला के अपहरण की कोशिश का सनसनीखेज मामला, 11 लाख के विवाद में एक गिरफ्तार

​Roorkee Honor Killing Case: रुड़की के झबरेड़ा में सनसनीखेज दोहरा हत्याकांड, भाई ने बहन और पड़ोसी को गोलियों से भूना

​Harish Rawat ED Inquiry: मां की तस्वीर गले में लटकाकर ईडी दफ्तर पहुंचे पूर्व सीएम, 2016 VPDO भर्ती घोटाला मामले में बढ़ा शिकंजा

​Uttarakhand Weather Update: सीमांत पिथौरागढ़ में मूसलधार बारिश के बाद सीजन की पहली बर्फबारी, कड़ाके की ठंड से जनजीवन प्रभावित

Pitru Paksha 2026 Shradh and Pind Daan at Narayani Shila Haridwar

Pitru Paksha 2026: नारायणी शिला में श्राद्ध करने से पितरों को मिलता है मोक्ष, जानिए गयासुर से जुड़ी पौराणिक कथा

​Uttarakhand Pension News 2026: बैंक हड़ताल से पहले उत्तराखंड सरकार का बड़ा फैसला, 26 सितंबर तक मिलेगा वेतन और पेंशन

Leave a Comment