पहलगाम हमले के आरोपी आतंकी फरार, तलाश में जुटी पुलिस – 20 लाख का इनाम घोषित - Doonprimenews
अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

पहलगाम हमले के आरोपी आतंकी फरार, तलाश में जुटी पुलिस – 20 लाख का इनाम घोषित

On: May 13, 2025 5:30 AM
Follow Us:

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए भीषण आतंकी हमले के बाद सुरक्षाबलों ने आतंकियों की खोज तेज कर दी है। इस हमले में 26 निर्दोष सैलानियों की बेरहमी से हत्या कर दी गई थी। अब तक हमलावर आतंकियों का कोई सुराग नहीं मिल पाया है, जिसके चलते पुलिस ने दक्षिण कश्मीर के विभिन्न इलाकों में वांटेड आतंकियों के पोस्टर चिपकाने शुरू कर दिए हैं।

इन पोस्टरों में तीन वांटेड आतंकियों की तस्वीरें और विवरण दिए गए हैं, जो पहलगाम हमले में शामिल बताए जा रहे हैं। आम जनता से अपील की गई है कि अगर किसी को इन आतंकियों के बारे में कोई भी जानकारी हो, तो तुरंत पुलिस को सूचित करें। सूचना देने वाले व्यक्ति को 20 लाख रुपये का इनाम देने की घोषणा भी की गई है।

हर दिशा से जुड़ रहा "उत्तराखण्ड"

पुलिस और खुफिया एजेंसियों को शक है कि हमला करने के बाद ये आतंकी दक्षिण कश्मीर के घने और दुर्गम जंगलों में छिपे हो सकते हैं। सुरक्षा एजेंसियां पूरे इलाके में तलाशी अभियान चला रही हैं, जबकि नागरिकों से सतर्क रहने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना देने की अपील की गई है।

स्वरोजगार एवं उद्यमिता योजनाएँ

इस घटना के बाद से पूरे क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। पुलिस को उम्मीद है कि स्थानीय लोगों के सहयोग से इन आतंकियों तक जल्द पहुंचा जा सकेगा। साथ ही, यह भी सुनिश्चित किया जा रहा है कि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

यह भी पढ़ें : आज रात 8 बजे देश को संबोधित करेंगे पीएम मोदी, ऑपरेशन सिंदूर पर कर सकते हैं अहम घोषणा

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

​रीति-रिवाज के नाम पर दरिंदगी की हद: गुजरात में ‘शुद्धिकरण’ की आड़ में सामूहिक दुष्कर्म, 2 महिलाओं समेत 9 सलाखों के पीछे

​Dehradun Triple Murder Case: रायपुर में घर में घुसकर दंपती और नौकरानी की बेरहमी से हत्या, लूट के इरादे से आए थे बदमाश

​Hyderabad Hotel Murders: 10 दिनों में 3 युवतियों की हत्या से मचा हड़कंप, पुलिस ने जारी की सख्त एडवाइजरी

​Russia Ukraine War: यूक्रेन में भारतीय फार्मा कंपनी कुसुम ग्रुप के प्लांट पर रूसी ड्रोन हमला, 1 की मौत और ₹400 करोड़ का नुकसान

​BSF Neutralizes 2 Pakistani Intruders: पंजाब के तरनतारन सीमा पर BSF ने ढेर किए 2 पाकिस्तानी घुसपैठिए

​Captain Smit Machhar: ‘हनुमान जी ने बचा लिया’, पीएम मोदी से फोन पर बात कर भावुक हुए कैप्टन स्मित मछार

Leave a Comment