अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

धामी सरकार का बड़ा ऐलान : उत्तराखंड के हर जिले में खुलेगा मेडिकल कॉलेज

On: November 14, 2025 4:56 AM
Follow Us:

उत्तराखंड सरकार ने राज्य को चिकित्सा शिक्षा का हब बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। सरकार का लक्ष्य है कि आने वाले समय में प्रदेश के हर जिले में एक मेडिकल कॉलेज स्थापित किया जाए, ताकि यहां चिकित्सा शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं का दायरा और मजबूत हो सके। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग इस मिशन पर तेज गति से काम कर रहा है।
वर्तमान में प्रदेश में पांच सरकारी और चार निजी मेडिकल कॉलेज संचालित हैं, जहां एमबीबीएस और पीजी की सीटें उपलब्ध हैं। नर्सिंग और पैरामेडिकल शिक्षा को भी विस्तार दिया जा रहा है। धामी सरकार का कहना है कि आने वाले वर्षों में उत्तराखंड को मेडिकल एजुकेशन का प्रमुख केंद्र बनाया जाएगा।
राज्य बनने के शुरुआती वर्षों में चिकित्सा शिक्षा का ढांचा कमजोर था, जिस कारण युवाओं को डॉक्टर बनने के लिए अन्य राज्यों का रुख करना पड़ता था। लेकिन अब स्थिति पहले से काफी बेहतर है। श्रीनगर, हल्द्वानी, देहरादून, अल्मोड़ा और हरिद्वार में मौजूद सरकारी मेडिकल कॉलेजों में हर साल 625 एमबीबीएस छात्रों को प्रवेश दिया जाता है और 238 से अधिक पीजी सीटें उपलब्ध हैं।
स्वास्थ्य सचिव डॉ. राजेश कुमार ने बताया कि मुख्यमंत्री के दिशा-निर्देशों के तहत हर जिले में मेडिकल कॉलेज स्थापित करने की दिशा में काम हो रहा है। सरकारी और निजी संस्थानों को मिलाकर राज्य में लगभग 1325 एमबीबीएस सीटें उपलब्ध हैं।
नर्सिंग और पैरामेडिकल क्षेत्र में भी तेजी से विस्तार हुआ है। प्रदेश में 12 सरकारी और 80 से अधिक निजी नर्सिंग कॉलेज संचालित हैं, जहां 4700 से ज्यादा बीएससी नर्सिंग, 463 एमएससी नर्सिंग और 4000 से अधिक सहयोगी स्वास्थ्य पाठ्यक्रम की सीटें उपलब्ध हैं। पैरामेडिकल शिक्षा में निजी संस्थानों के माध्यम से 12,000 से अधिक सीटें युवाओं को रोजगारपरक शिक्षा दे रही हैं।
रुद्रपुर और पिथौरागढ़ में नए मेडिकल कॉलेजों का निर्माण भी जल्द शुरू होने वाला है। सरकार का मानना है कि इससे युवाओं को बाहर जाने की आवश्यकता कम होगी और राज्य चिकित्सा शिक्षा में आत्मनिर्भर बन सकेगा।
मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि लक्ष्य है कि हर जिले में गुणवत्ता युक्त चिकित्सा शिक्षा उपलब्ध हो, जिससे उत्तराखंड को स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में एक मजबूत पहचान मिल सके।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

जौलीग्रांट पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया हत्या का आरोपी और घटनास्थल का दृश्य |

जौलीग्रांट में खूनी संघर्ष: आपसी विवाद में पति ने पत्नी को उतारा मौत के घाट, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

चम्पावत पॉलिटेक्निक मैदान जहाँ छात्र को भाला लगा और पुलिस जांच की प्रतीकात्मक तस्वीर |

चम्पावत में खेल के मैदान में पसरा मातम: भाला लगने से पॉलिटेक्निक छात्र की दर्दनाक मौत, परिजनों में कोहराम

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी चारधाम यात्रा के वाहनों को हरी झंडी दिखाते हुए।

उत्तराखंड में चारधाम यात्रा का शंखनाद: सीएम धामी दिखाएंगे वाहनों को हरी झंडी, पंजीकरण केंद्रों पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

उत्तराखंड के पहाड़ों में बन रही आधुनिक टनल और झाझरा-मसूरी नया हाईवे प्रोजेक्ट का निर्माण कार्य।

मसूरी का सफर अब मात्र 30 मिनट में: देहरादून को जाम से मिलेगी मुक्ति, नितिन गडकरी के ड्रीम प्रोजेक्ट ‘झाझरा-मसूरी हाईवे’ पर काम तेज

देहरादून के एक मदरसे में जांच करते सरकारी अधिकारी और बैठे हुए छात्र।

देहरादून में अवैध मदरसों पर कसता शिकंजा: बाहरी बच्चों को ‘कट्टर’ बनाने की आशंका, 35 संस्थानों की फाइलें दोबारा खुलीं

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर चलती उत्तराखंड परिवहन निगम की वाल्वो बस और नए किराए की सूची।

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर रोडवेज का धमाका; कम किराए में लग्जरी सफर, यहाँ देखें बसों की पूरी रेट लिस्ट और टाइम टेबल

Leave a Comment