अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

हरिद्वार में गंगा नदी के टापू पर फंसे सात श्रद्धालु, जल पुलिस ने चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन

On: October 13, 2025 7:48 AM
Follow Us:

हरिद्वार: गंगा नदी के बीच बने टापू पर रविवार देर शाम सात श्रद्धालु फंस गए। बताया जा रहा है कि ये श्रद्धालु जालंधर, मेरठ और बंगाल से हरिद्वार दर्शन के लिए आए थे। अंधेरा होने के साथ ही गंगा का जलस्तर अचानक बढ़ गया, जिससे सभी की जान जोखिम में पड़ गई। सूचना मिलते ही जल पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और करीब एक घंटे तक चले रेस्क्यू अभियान के बाद सभी श्रद्धालुओं को सकुशल बाहर निकाल लिया गया।

पुलिस के मुताबिक श्रद्धालु गंगा तट पर स्नान करने पहुंचे थे और गंगा के बीच बने टापू तक चले गए। इसी दौरान ऊपरी गंगा नहर से छोड़े गए पानी से नदी की धारा तेज हो गई, जिससे वे बीच धारा में फंस गए। हालात बिगड़ते देख स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी।

जल पुलिस के गोताखोर जानू पाल, अमित पुरोहित, विक्रांत और सनी कुमार ने बोट और रस्सियों की मदद से फंसे श्रद्धालुओं तक पहुंच बनाई। एक-एक कर सभी को सुरक्षित किनारे तक पहुंचाया गया। टापू में फंसे श्रद्धालु — पंजाब के राहुल, अरुण, अमित कुमार, राहुल कुमार, मेरठ के अभिषेक व लकी और बंगाल के शुभम चटर्जी व सौमिक मुखर्जी — ने सुरक्षित निकालने पर पुलिस का आभार जताया।

सीओ सिटी शिशुपाल सिंह नेगी ने बताया कि जल पुलिस की सतर्कता और गोताखोरों की तेज कार्रवाई से बड़ा हादसा टल गया। उन्होंने श्रद्धालुओं से अपील की कि वे गंगा के तेज बहाव से दूर रहें और केवल निर्धारित घाटों पर ही स्नान करें।

यह भी पढ़ें – दून मेडिकल कॉलेज पीजी हॉस्टल में देर रात पार्टी के दौरान बवाल, डीजे बंद कराने पहुंची पुलिस से छात्रों की नोकझोंक

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

जौलीग्रांट पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया हत्या का आरोपी और घटनास्थल का दृश्य |

जौलीग्रांट में खूनी संघर्ष: आपसी विवाद में पति ने पत्नी को उतारा मौत के घाट, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

चम्पावत पॉलिटेक्निक मैदान जहाँ छात्र को भाला लगा और पुलिस जांच की प्रतीकात्मक तस्वीर |

चम्पावत में खेल के मैदान में पसरा मातम: भाला लगने से पॉलिटेक्निक छात्र की दर्दनाक मौत, परिजनों में कोहराम

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी चारधाम यात्रा के वाहनों को हरी झंडी दिखाते हुए।

उत्तराखंड में चारधाम यात्रा का शंखनाद: सीएम धामी दिखाएंगे वाहनों को हरी झंडी, पंजीकरण केंद्रों पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

उत्तराखंड के पहाड़ों में बन रही आधुनिक टनल और झाझरा-मसूरी नया हाईवे प्रोजेक्ट का निर्माण कार्य।

मसूरी का सफर अब मात्र 30 मिनट में: देहरादून को जाम से मिलेगी मुक्ति, नितिन गडकरी के ड्रीम प्रोजेक्ट ‘झाझरा-मसूरी हाईवे’ पर काम तेज

देहरादून के एक मदरसे में जांच करते सरकारी अधिकारी और बैठे हुए छात्र।

देहरादून में अवैध मदरसों पर कसता शिकंजा: बाहरी बच्चों को ‘कट्टर’ बनाने की आशंका, 35 संस्थानों की फाइलें दोबारा खुलीं

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर चलती उत्तराखंड परिवहन निगम की वाल्वो बस और नए किराए की सूची।

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर रोडवेज का धमाका; कम किराए में लग्जरी सफर, यहाँ देखें बसों की पूरी रेट लिस्ट और टाइम टेबल

Leave a Comment