Doon Prime News
uttarpradesh

मोहाली गर्ल्स हॉस्टल एमएमएस कांड के बाद कानपुर से एक नया मामला सामने आ रहा है, यहां स्वीपर बनाता था नहाते हुए लड़कियों का वीडियो.

एसएसपी

मोहाली एमएमएस कांड के बाद अब उत्तर प्रदेश के कानपुर से एक और बड़ी खबर सामने आई है। यहाँ लड़कियों ने हॉस्टल के स्टाफ पर उनका अश्लील विडियो बनाने का आरोप लगाया है। लड़कियों का कहना है की स्टाफ लड़कियों की नहाते हुए वीडियो बनाया करता है। एक लड़की ने स्टाफ को नहाते हुए वीडियो रिकॉर्ड करते वक्त देख लिया।

रावतपुर थाना क्षेत्र के काकादेव के तुलसीनगर स्थित गर्ल्स हॉस्टल की लड़कियों ने हॉस्टल के एक कर्मचारी पर अशलील विडियो बनाने का आरोप लगाया है की गई शिकायत के मुताबिक आरोपी ने हॉस्टल में लड़कियों के कई अश्लील विडियो बनाए हैं और आरोपी कानपुर के काक देव इलाके में स्थित गर्ल्स हॉस्टल में स्वीपर का काम करता है।

एक लड़की ने स्वीपर को नहाते समय चोरी छिपे वीडियो बनाते हुए देख लिया था, जिसके बाद कई लड़कियों को इकट्ठा करके उससे फ़ोन छीन लिया गया फ़ोन में ऐसी कई वीडियो है लेकिन तब तक आरोपी कई विडियो डिलीट कर चुका था। इसके बाद लड़कियों ने इस मामले में अपने नजदीकी पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज करवाई।

गर्ल्स हॉस्टल का मालकिना हक एक पुलिस अधिकारी के पास है, जो यूपी के एक जिले में एडिशनल एसीपी के पद पर काम करता है और इस हॉस्टल में विभिन्न जिलों की कई लड़कियां रहती है और मेडिकल परीक्षा के लिए तैयारी कर रही है।

यह भी पढ़े- *यहां शादी का झांसा देकर युवती से किया दुष्कर्म, हड़पे 50 हजार रुपये।

एसीपी कल्याणपुर दिनेश शुक्ला ने इंडिया टुडे को बताया कि लड़कियों की ओर से शिकायत मिली है। मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया है और उससे पूछ्ताछ जारी है। उसका फ़ोन भी चेक किया जा रहा हैं। इस मामले में जांच अभी जारी।

Related posts

सांवला होना महिला के लिए बना अभिशाप, पति ने निकाह के 9 महीने बाद दिया तीन तलाक

doonprimenews

UP News: घायल पिता ने उखड़ती सांसों के बीच कैसे अपने बच्चों की बचाई जान, यह जानकर आपकी आंख भी हो जाएंगी नम

doonprimenews

Big Breaking- राहत भरी खबर आई सामने, सड़क परिवहन निगम (Road Transport Corporation) की ओर से प्रदेश में संचालित 168 राजधानी बसों का किराया 10% किया जाएगा कम

doonprimenews

Leave a Comment