Doon Prime News
dehradun

घर से मॉल घूमने के लिए निकली 2 नाबालिग लड़कियां पहुंची गेस्ट हाउस में, दुसरे समुदाय के 2 लड़को ने लड़कियों के साथ किया दुष्कर्म

लड़की

एक बडी खबर सामने आई है घर से मॉल घूमने के लिए निकली दो नाबालिग लड़कियां अपनी एक सहेली और दो दोस्तों संग सहस्रधारा स्थित गेस्ट हाउस में पहुँच गई। आरोप है कि दोनों लड़कियों के साथ लड़कों ने शारीरिक संबंध बनाए लड़कों और लड़कियों को मिलाने में एक नाबालिग लड़की भी शामिल रही। मामले को लेकर मंगलवार दोपहर क्लेमेनटाउन थाने में हंगामा भी हुआ।

क्लेमेनटाउन थाना अध्यक्ष कुलवंत जलाल ने बताया कि घटना रविवार शाम की है। थाना क्षेत्र निवासी 13 वर्षीय और 15 वर्षीय लड़कियां आपस में सहेलियां है। वह दोनों आईएसबीटी स्थित मॉल घूमने के लिए गयी थी। वहाँ दोनों को उनकी दोस्त एक नाबालिग लड़की मिली, फिर दोनों लड़कियां अपने दोस्त के यहाँ पहुँच गए।

वहाँ से पांचों सहस्रधारा स्थित रिसोर्ट में पहुंचे। वहाँ कमरा लिया और रात में रुके। आरोप है कि 13 और 15 वर्षीय लड़कियों ने दोनों लड़कों के साथ शारीरिक संबंध बनाए। परिजनों ने पुलिस में शिकायत की तो पांचों को सोमवार को बरामद किया गया। इस दौरान दोनों लड़कों के खिलाफ़ दुष्कर्म करने और तीसरी लड़की के खिलाफ़ इसमें शामिल रहने को लेकर केस दर्ज किया गया।

यह भी पढ़े – यहाँ घटित हुआ बड़ा सड़क हादसा अनियंत्रित होकर कार खाई में गिरी, 2 लोगो की मौके पर ही मौत 1 गंभीर रूप से घायल

पुलिस ने रविवार को दोनों आरोपी लड़कों के साथ पीड़ित लड़कियों को ले जाने में शामिल लड़की को जेजे बोर्ड के सामने पेश किया। पीड़ित लड़की और आरोपी लड़के अलग अलग समुदाय से हैं। ऐसे में एक संगठन के लोगों ने मंगलवार दोपहर क्लेमेंटटाउन थाने पहुँचकर हंगामा खड़ा कर दिया। इस दौरान थाने के एसएसआई पर अभद्र व्यवहार करने का आरोप भी लगाया है। पुलिस ने लोगों को समझा बुझाकर मामला शांत कराया।

Related posts

रायपुर स्टेडियम में आयोजित टी20 मैच को देखते हुए देहरादून में रूट किए गए डाइवर्ट, यहाँ देखें पूरी डाइवर्जन लिस्ट

doonprimenews

गणेश गोदियाल का दावा- उत्तराखंड में बन रही कांग्रेस की सरकार, पुरानी पेंशन होगी बहाल

doonprimenews

देहरादून के स्पा सेन्टरों पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, नियमों का पालन न करने वाले कई स्पा सेन्टरों पर लगाया जुर्माना।

doonprimenews

Leave a Comment