Weather Update: उत्तराखंड में मानसून का कहर… पहाड़ से मैदान तक बढ़ी दिक्कतें, जानें आज का मौसम पूर्वानुमान - Doonprimenews
अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

Weather Update: उत्तराखंड में मानसून का कहर… पहाड़ से मैदान तक बढ़ी दिक्कतें, जानें आज का मौसम पूर्वानुमान

On: September 20, 2025 4:53 AM
Follow Us:

मानसून की बारिश ने उत्तराखंड में मुश्किलें और बढ़ा दी हैं। शुक्रवार सुबह प्रदेश के अधिकांश इलाकों में जोरदार वर्षा का दौर देखने को मिला। देहरादून में तड़के शुरू हुई बारिश सुबह तक जारी रही, लेकिन दोपहर होते-होते तेज धूप खिल आई। हालांकि शाम तक आसमान पर फिर से बादल छा गए।

प्रदेश में बारिश और धूप का मिला-जुला असर

हर दिशा से जुड़ रहा "उत्तराखण्ड"

देहरादून सहित कई क्षेत्रों में सुबह 30 से 50 मिमी तक बारिश दर्ज की गई। इसके बाद दिन में हल्की धूप निकलने से राहत महसूस हुई, लेकिन पहाड़ी इलाकों में बादलों और धूप की आंख-मिचौनी जारी रही। कुछ जगहों पर मध्यम से तेज बारिश भी देखने को मिली। वहीं आपदा प्रभावित इलाकों में रात के समय बादल छाने से लोगों में डर का माहौल बना रहा।

स्वरोजगार एवं उद्यमिता योजनाएँ

मौसम विभाग का पूर्वानुमान

मौसम विज्ञान केंद्र ने बताया कि आज से गढ़वाल मंडल में भारी बारिश से कुछ राहत मिल सकती है। अनुमान है कि कई इलाकों में आंशिक बादल छाने और हल्की धूप निकलने की संभावना है। वहीं देहरादून, टिहरी, पौड़ी, हरिद्वार सहित कुमाऊं मंडल के जिलों में गरज-चमक और बिजली चमकने के साथ एक-दो दौर तेज बारिश हो सकती है।

येलो अलर्ट जारी

मौसम विभाग ने प्रदेश के कई हिस्सों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। इससे संकेत है कि पहाड़ी और मैदानी दोनों क्षेत्रों में कहीं-कहीं तीव्र से अति तीव्र वर्षा हो सकती है। इसके साथ ही अन्य जिलों में भी हल्की बारिश का दौर बना रहेगा।

रविवार और सोमवार को मिल सकती है राहत

मौसम विभाग का कहना है कि सप्ताहांत के बाद लोगों को कुछ राहत मिल सकती है। रविवार और सोमवार को बारिश कम होने और मौसम में सुधार की उम्मीद जताई गई है।

यह भी पढें- आपदा में घायल बुजुर्ग को दून अस्पताल में साढ़े चार घंटे भटकाया, डीएम ने दिलाई आईसीयू में जगह

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

​Uttarakhand Weather: दीपावली पर मैदानों में शुष्क मौसम, पहाड़ों में बारिश और ठंड का अलर्ट

Uttarakhand Sthapna Diwas 2026: धामी सरकार राज्य आंदोलनकारियों को देगी बड़ी सौगात, नियुक्तियों और पेंशन की अड़चन होगी दूर

Uttarakhand Weather Update: दीपावली पर पहाड़ों में बारिश-बर्फबारी के आसार, देहरादून समेत मैदानी इलाकों में रहेगा मौसम शुष्क

​Harak Singh Rawat Rape Case: 23 साल पुराने दुष्कर्म मामले में पूर्व मंत्री की बढ़ीं मुश्किलें, पुलिस ने दिए जांच के आदेश

Uttarakhand News: धामी सरकार का बड़ा फैसला! शैय्याग्रस्त राज्य आंदोलनकारियों को हर महीने मिलेंगे 20 हजार रुपये, सहायक की भी होगी व्यवस्था

Amit Shah Uttarakhand Visit: उत्तराखंड में अमित शाह ने फूंका 2027 चुनाव का बिगुल, BJP का मिशन 65 पार; कांग्रेस पर साधा निशाना

Leave a Comment