आपदा में घायल बुजुर्ग को दून अस्पताल में साढ़े चार घंटे भटकाया, डीएम ने दिलाई आईसीयू में जगह - Doonprimenews
अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

आपदा में घायल बुजुर्ग को दून अस्पताल में साढ़े चार घंटे भटकाया, डीएम ने दिलाई आईसीयू में जगह

On: September 20, 2025 4:46 AM
Follow Us:

अस्पताल प्रशासन की लापरवाही

देहरादून के दून अस्पताल में आपदा प्रभावित एक वृद्धा को इलाज के लिए घंटों भटकना पड़ा। आईसीयू बेड खाली न होने का हवाला देते हुए अस्पताल प्रशासन ने उन्हें भर्ती करने से मना कर दिया। करीब साढ़े चार घंटे तक वृद्धा दर्द से तड़पती रही और परिजन गुहार लगाते रहे।

हर दिशा से जुड़ रहा "उत्तराखण्ड"

मुख्यमंत्री तत्पर, लेकिन अस्पताल ने बढ़ाई पीड़ा

स्वरोजगार एवं उद्यमिता योजनाएँ

जहां एक ओर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और प्रशासनिक अमला आपदा प्रभावितों की हरसंभव मदद में जुटा है, वहीं दून अस्पताल की यह लापरवाही पहले से बीमार पीड़ित बुजुर्ग के जख्मों को और गहरा करने जैसा साबित हुई।

गांव से शहर तक का संघर्ष

सिल्ला (फुलेत) गांव की रहने वाली 62 वर्षीय क्योला देवी को अचानक चक्कर आने और शरीर का दाहिना हिस्सा सुन्न पड़ने के बाद परिजन बेहद कठिन परिस्थितियों में उन्हें गांव से बाहर लेकर आए। दुर्गम रास्तों और आपदा से क्षतिग्रस्त मार्गों के बीच एसडीआरएफ जवानों की मदद से कंधे पर लादकर पहले मसूरी उपजिला चिकित्सालय पहुंचाया गया। प्राथमिक जांच के बाद डॉक्टरों ने उन्हें दून अस्पताल रेफर कर दिया।

दून अस्पताल में मना कर दिया भर्ती करने से

शाम करीब चार बजे एंबुलेंस से दून अस्पताल पहुंचने के बाद भी प्रशासन ने आईसीयू बेड न होने की बात कहते हुए भर्ती से इंकार कर दिया। परिजन कई घंटों तक इधर-उधर भटकते रहे और लगातार गुहार लगाते रहे, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई।

डीएम के हस्तक्षेप के बाद शुरू हुआ इलाज

स्थिति गंभीर देख गांव के प्रधान ने डीएम सविन बंसल को मामले की जानकारी दी। इसके बाद डीएम के सख्त निर्देश पर रात करीब साढ़े आठ बजे अस्पताल ने क्योला देवी को आईसीयू में भर्ती कर उपचार शुरू किया।

अस्पताल प्रबंधन की सफाई

चिकित्सा अधीक्षक डॉ. आरएस बिष्ट ने बताया कि शाम करीब सात बजे प्रशासन की ओर से मरीज की सूचना मिली थी। उसके बाद तुरंत भर्ती की कार्रवाई कर इलाज शुरू किया गया। उन्होंने कहा कि आरोपों की जांच कराई जाएगी।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

​Uttarakhand Weather: दीपावली पर मैदानों में शुष्क मौसम, पहाड़ों में बारिश और ठंड का अलर्ट

Uttarakhand Sthapna Diwas 2026: धामी सरकार राज्य आंदोलनकारियों को देगी बड़ी सौगात, नियुक्तियों और पेंशन की अड़चन होगी दूर

Uttarakhand Weather Update: दीपावली पर पहाड़ों में बारिश-बर्फबारी के आसार, देहरादून समेत मैदानी इलाकों में रहेगा मौसम शुष्क

​Harak Singh Rawat Rape Case: 23 साल पुराने दुष्कर्म मामले में पूर्व मंत्री की बढ़ीं मुश्किलें, पुलिस ने दिए जांच के आदेश

Uttarakhand News: धामी सरकार का बड़ा फैसला! शैय्याग्रस्त राज्य आंदोलनकारियों को हर महीने मिलेंगे 20 हजार रुपये, सहायक की भी होगी व्यवस्था

Amit Shah Uttarakhand Visit: उत्तराखंड में अमित शाह ने फूंका 2027 चुनाव का बिगुल, BJP का मिशन 65 पार; कांग्रेस पर साधा निशाना

Leave a Comment