Dehradun News: बीमारी में फंसी युवती से अपना बता ठगी, पिता ने आरोपी के खिलाफ दर्ज कराया मामला – 8.5 लाख रुपये गबन - Doonprimenews
अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

Dehradun News: बीमारी में फंसी युवती से अपना बता ठगी, पिता ने आरोपी के खिलाफ दर्ज कराया मामला – 8.5 लाख रुपये गबन

On: September 6, 2025 6:17 AM
Follow Us:

देहरादून में एक दर्दनाक मामला सामने आया है, जहाँ एक युवती और उसके परिवार को लाखों रुपये की ठगी का शिकार होना पड़ा। मृतक युवती के पिता ने पुलिस को शिकायत दी है कि रोहित कांडपाल नामक व्यक्ति ने उनकी बेटी के खाते से लगभग 8.5 लाख रुपये अपने खाते में ट्रांसफर करवा लिए। युवती उसे अपना भाई मानती थी, इसलिए उस पर पूरा भरोसा था। लेकिन जब पैसे वापस लौटाने की बात की गई तो आरोपी ने न केवल मना कर दिया, बल्कि धमकियां भी दीं। वसंत विहार पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

इलाज के दौरान चोरी हुई रकम, अब आरोपी पैसा देने से इनकार कर रहे हैं

हर दिशा से जुड़ रहा "उत्तराखण्ड"

विजय पार्क निवासी सुभाष ध्यानी ने वसंत विहार थाने में तहरीर दी। उन्होंने बताया कि उनकी पुत्री नीलम ध्यानी, जो जानलेवा बीमारी से जूझ रही थी, मार्च 2022 में निधन हो गई। इलाज के दौरान रोहित कांडपाल और उसके साथी अभिलाष ने अक्टूबर 2021 से फरवरी 2022 के बीच कई बार नीलम के एचडीएफसी बैंक खाते से कुल 8,50,800 रुपये अपने खातों में ट्रांसफर करा लिए। नीलम हमेशा रोहित को अपना भाई समझकर उस पर भरोसा करती थी।

स्वरोजगार एवं उद्यमिता योजनाएँ

जब सुभाष ध्यानी ने इस संबंध में रोहित से बातचीत की, तो उसने न केवल पैसे लौटाने से मना किया, बल्कि गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी भी दी। इस पर वसंत विहार थानाध्यक्ष प्रदीप रावत ने तुरंत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढें- देहरादून-कटरा वॉल्वो सेवा फिर शुरू, श्रद्धालुओं को मिली राहत

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

​Uttarakhand Weather: दीपावली पर मैदानों में शुष्क मौसम, पहाड़ों में बारिश और ठंड का अलर्ट

Uttarakhand Sthapna Diwas 2026: धामी सरकार राज्य आंदोलनकारियों को देगी बड़ी सौगात, नियुक्तियों और पेंशन की अड़चन होगी दूर

Uttarakhand Weather Update: दीपावली पर पहाड़ों में बारिश-बर्फबारी के आसार, देहरादून समेत मैदानी इलाकों में रहेगा मौसम शुष्क

​Harak Singh Rawat Rape Case: 23 साल पुराने दुष्कर्म मामले में पूर्व मंत्री की बढ़ीं मुश्किलें, पुलिस ने दिए जांच के आदेश

Uttarakhand News: धामी सरकार का बड़ा फैसला! शैय्याग्रस्त राज्य आंदोलनकारियों को हर महीने मिलेंगे 20 हजार रुपये, सहायक की भी होगी व्यवस्था

Amit Shah Uttarakhand Visit: उत्तराखंड में अमित शाह ने फूंका 2027 चुनाव का बिगुल, BJP का मिशन 65 पार; कांग्रेस पर साधा निशाना

Leave a Comment