देहरादून-कटरा वॉल्वो सेवा फिर शुरू, श्रद्धालुओं को मिली राहत - Doonprimenews
अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

देहरादून-कटरा वॉल्वो सेवा फिर शुरू, श्रद्धालुओं को मिली राहत

On: September 6, 2025 6:08 AM
Follow Us:

उत्तराखंड परिवहन निगम की देहरादून से कटरा के लिए सुपर डीलक्स वॉल्वो बस सेवा 25 अगस्त से पुल टूटने के कारण बंद थी। अब यह सेवा आज शाम से फिर से सुचारू हो जाएगी। जम्मू के कठुआ में पुल टूटने से कटरा मार्ग अवरुद्ध था, जिसके कारण बस सेवा रोक दी गई थी। इस दौरान ऑनलाइन टिकट बुक करने वाले यात्रियों का पूरा किराया रिफंड किया गया था। अब निगम ने फिर से ऑनलाइन बुकिंग खोल दी है, जिससे श्रद्धालुओं को बड़ी राहत मिलेगी।

इस बस सेवा के अनुसार, देहरादून से कटरा के लिए बस शाम 6 बजे चलेगी और अगले दिन सुबह 6 बजे कटरा पहुंचेगी। कटरा से बस शाम 5 बजे देहरादून के लिए वापस आएगी। यह सेवा कटरा के लिए देहरादून से चलने वाली एकमात्र सीधी बस सेवा है।

हर दिशा से जुड़ रहा "उत्तराखण्ड"

श्रद्धालुओं को हुई थी परेशानी

स्वरोजगार एवं उद्यमिता योजनाएँ

कटरा के लिए एकमात्र ट्रेन हेमकुंड एक्सप्रेस भी जम्मू में भूस्खलन के कारण बंद थी। बस और ट्रेन सेवा दोनों रुकने से श्रद्धालुओं को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था। ग्रामीण डिपो के एजीएम प्रतीक जैन ने पुष्टि की कि वॉल्वो सेवा शनिवार से पुनः शुरू हो जाएगी।

दिल्ली मार्ग पर वॉल्वो बस सेवा

वहीं, दिल्ली मार्ग पर उत्तराखंड परिवहन निगम 23 वॉल्वो बसें संचालित कर रहा है। इनमें से दो बसें देहरादून-दिल्ली-गुरुग्राम के लिए चल रही हैं, जबकि बाकी 21 बसें कश्मीरी गेट आईएसबीटी, दिल्ली जा रही हैं। दो माह पहले इस मार्ग पर कुल 29 वॉल्वो बसें चल रही थीं, लेकिन अनुबंध समाप्त होने के कारण छह बसें सेवा से हटा दी गईं। नए अनुबंध की प्रक्रिया चल रही है।

यह भी पढें- देहरादून में आज बजेगा इमरजेंसी सायरन, सीएम धामी करेंगे उद्घाटन

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

​Uttarakhand Weather: दीपावली पर मैदानों में शुष्क मौसम, पहाड़ों में बारिश और ठंड का अलर्ट

Uttarakhand Sthapna Diwas 2026: धामी सरकार राज्य आंदोलनकारियों को देगी बड़ी सौगात, नियुक्तियों और पेंशन की अड़चन होगी दूर

Uttarakhand Weather Update: दीपावली पर पहाड़ों में बारिश-बर्फबारी के आसार, देहरादून समेत मैदानी इलाकों में रहेगा मौसम शुष्क

​Harak Singh Rawat Rape Case: 23 साल पुराने दुष्कर्म मामले में पूर्व मंत्री की बढ़ीं मुश्किलें, पुलिस ने दिए जांच के आदेश

Uttarakhand News: धामी सरकार का बड़ा फैसला! शैय्याग्रस्त राज्य आंदोलनकारियों को हर महीने मिलेंगे 20 हजार रुपये, सहायक की भी होगी व्यवस्था

Amit Shah Uttarakhand Visit: उत्तराखंड में अमित शाह ने फूंका 2027 चुनाव का बिगुल, BJP का मिशन 65 पार; कांग्रेस पर साधा निशाना

Leave a Comment