प्रदेश में फार्मा कंपनियों और दवा दुकानों पर प्रशासन की कड़ी निगाह, गुणवत्ता जांच अभियान तेज - Doonprimenews
अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

प्रदेश में फार्मा कंपनियों और दवा दुकानों पर प्रशासन की कड़ी निगाह, गुणवत्ता जांच अभियान तेज

On: June 27, 2025 6:33 AM
Follow Us:

उत्तराखंड में दवाओं की गुणवत्ता पर कोई समझौता न हो, इसके लिए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (एफडीए) विभाग ने एक सघन निरीक्षण अभियान शुरू किया है। इस अभियान के अंतर्गत फार्मा कंपनियों, दवा विक्रेताओं, गोदामों और निर्माण इकाइयों की कड़ाई से जांच की जाएगी। यदि किसी औषधि में गुणवत्ता मानकों की अनदेखी पाई गई, तो संबंधित निर्माता और विक्रेता के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

स्वास्थ्य सचिव एवं एफडीए आयुक्त डॉ. आर. राजेश के निर्देश पर चलाए जा रहे इस अभियान में वरिष्ठ औषधि निरीक्षकों को विशेष निर्देश दिए गए हैं। उन्हें निर्देशित किया गया है कि वे प्रदेशभर में दवा दुकानों और फैक्ट्रियों से औषधियों के नमूने एकत्र कर राजकीय विश्लेषक को भेजें। जांच में अगर कोई दवा निर्धारित गुणवत्ता के अनुरूप नहीं पाई जाती, तो उसे बाजार से तत्काल हटाया जाएगा और संबंधित पक्षों पर कार्रवाई तय मानी जाएगी।

हर दिशा से जुड़ रहा "उत्तराखण्ड"

एफडीए के अपर आयुक्त ताजबर सिंह जग्गी ने बताया कि कुछ बाहरी राज्य की असामाजिक ताकतें उत्तराखंड की फार्मा कंपनियों के नाम का दुरुपयोग कर नकली दवाओं का उत्पादन कर रही हैं। इसे रोकने के लिए तेलंगाना, महाराष्ट्र, हरियाणा और उत्तर प्रदेश के औषधि नियंत्रकों के साथ मिलकर संयुक्त छापेमारी अभियान भी चलाया जा रहा है।

स्वरोजगार एवं उद्यमिता योजनाएँ

राज्य औषधि प्रशासन ने यह स्पष्ट कर दिया है कि जन स्वास्थ्य के साथ कोई भी लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। नकली या घटिया गुणवत्ता वाली दवाओं के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है और भविष्य में भी यह निगरानी अभियान जारी रहेगा, ताकि मरीजों को केवल सुरक्षित और प्रभावशाली दवाएं ही उपलब्ध हो सकें।

यह भी पढ़ें : मुख्यमंत्री धामी ने सीएम हेल्पलाइन की समीक्षा बैठक में जताई सख्त नाराजगी

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

​Uttarakhand Weather: दीपावली पर मैदानों में शुष्क मौसम, पहाड़ों में बारिश और ठंड का अलर्ट

Uttarakhand Sthapna Diwas 2026: धामी सरकार राज्य आंदोलनकारियों को देगी बड़ी सौगात, नियुक्तियों और पेंशन की अड़चन होगी दूर

Uttarakhand Weather Update: दीपावली पर पहाड़ों में बारिश-बर्फबारी के आसार, देहरादून समेत मैदानी इलाकों में रहेगा मौसम शुष्क

​Harak Singh Rawat Rape Case: 23 साल पुराने दुष्कर्म मामले में पूर्व मंत्री की बढ़ीं मुश्किलें, पुलिस ने दिए जांच के आदेश

Uttarakhand News: धामी सरकार का बड़ा फैसला! शैय्याग्रस्त राज्य आंदोलनकारियों को हर महीने मिलेंगे 20 हजार रुपये, सहायक की भी होगी व्यवस्था

Amit Shah Uttarakhand Visit: उत्तराखंड में अमित शाह ने फूंका 2027 चुनाव का बिगुल, BJP का मिशन 65 पार; कांग्रेस पर साधा निशाना

Leave a Comment